फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG indian bowlers showed their strength on the third day Yashasvi century led team in strong position

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाज भी हिट, यशस्वी-गिल ने दिलाई बड़ी बढ़त

Sat, 17 Feb 2024 05:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 17 Feb 2024 05:36 PM IST
सार

भारत ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 322 रन की बढ़त हासिल कर ली है। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 104 रनों की पारी खेली। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 319 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। 

विज्ञापन
IND vs ENG indian bowlers showed their strength on the third day Yashasvi century led team in strong position
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन समाप्त हो गया। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के शतक के दम पर 322 रन की बढ़त हासिल कर ली। 104 रन बनाकर जायसवाल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत 126 रन की बढ़त के साथ की।
विज्ञापन


153 रन बनाकर पवेलियन लौटे डकेट 
इंग्लैंड ने आज दो विकेट पर 207 रन से आगे खेलना शुरू किया और 112 रन बनाने में ही बाकी बचे आठ विकेट गंवा दिए। शुक्रवार को जैक क्राउली (15) और ओली पोप (39) आउट हुए थे। बुमराह ने शनिवार को विकेट का खाता खोला और उन्होंने जो रूट को पवेलियन भेजा। इसके बाद अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरस्टो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके। इस बीच बेन डकेट ने अपने 150 रन पूरे किए। हालांकि, इसके बाद वह ज्यादा देर नहीं टिक सके। कुलदीप ने फिरकी का जादू दिखाते हुए डकेट को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वह 151 गेंद में 23 चौके और दो छक्के की मदद से 153 रन बना सके।
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं चला 'बैजबॉल' का जोर
शनिवार को लंच तक बेन स्टोक्स और बेन फोक्स नाबाद थे। लंच से वापस आते ही इंग्लिश टीम को लगातार दो गेंद पर दो झटके लगे। इंग्लैंड की पारी के 65वें ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया था। वह 41 रन बना पाए थे। इसके अगले ओवर यानी 66वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने बेन फोक्स को रोहित के हाथों कैच कराया। फोक्स 13 रन बनाकर आउट हुए।  314 के स्कोर पर इंग्लैंड को दो और झटके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराज ने रेहान अहमद को क्लीन बोल्ड किया। वह छह रन बना सके। इसके अगले ही ओवर में जडेजा ने टॉम हार्टले को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों स्टंप कराया। इसके बाद सिराज ने जेम्स एंडरसन (1) को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी को 314 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, कुलदीप और जडेजा को दो-दो विकेट मिले। बुमराह-अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

 
तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत को मिली 322 रन की बढ़त
भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत 126 रन की बढ़त के साथ की। जायसवाल ने अपने करियर का तीसरा टेस्ट शतक जड़ा। इससे पहले विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था। वहीं, पहली पारी में शतक ठोकने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 19 रन बना सके। फिलहाल शुभमन गिल 120 गेंदों में 65 और कुलदीप यादव 15 गेंदों में तीन रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 322 रन की बढ़त दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed