फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Highlights Day 3: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Cheteshwar Pujara fifty Rishabh Pant not out News Updates in Hindi

IND vs ENG Day-3: दूसरी पारी में भारत 125/3, पुजारा-पंत नाबाद, इंग्लैंड पर अब तक 257 रन की बढ़त

Mon, 04 Jul 2022 12:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Jul 2022 12:39 AM IST
सार

पुजारा ने 139 गेंदों पर टेस्ट करियर का 33वां अर्धशतक जड़ा और नाबाद पवेलियन लौटे। वहीं, ऋषभ पंत उनका साथ निभा रहे हैं और 46 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 91 गेंदों में 50 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
IND vs ENG Highlights Day 3: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Cheteshwar Pujara fifty Rishabh Pant not out News Updates in Hindi
पुजारा और पंत नाबाद पवेलियन लौटे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 45 ओवर में तीन विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे और इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया था और 132 रन की बढ़त हासिल की थी। इस लिहाज से टीम इंडिया की दूसरी पारी में अब तक बढ़त 257 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन

पुजारा ने लगाया अर्धशतक

IND vs ENG Highlights Day 3: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Cheteshwar Pujara fifty Rishabh Pant not out News Updates in Hindi
ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने अच्छी बल्लेबाजी की है और तीसरे दिन के आखिरी ओवर में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 139 गेंदों पर टेस्ट करियर का 33वां अर्धशतक जड़ा और नाबाद पवेलियन लौटे। वहीं, ऋषभ पंत उनका साथ निभा रहे हैं और 46 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 91 गेंदों में 50 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

IND vs ENG: बेयरस्टो ने पहली 65 गेंदों में बनाए थे 16 रन, फिर 75 गेंदों में बना डाले 90 रन, कोहली ने लिया बदला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड में पांचवां अर्धशतक

IND vs ENG Highlights Day 3: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Cheteshwar Pujara fifty Rishabh Pant not out News Updates in Hindi
चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा ने इंग्लैंड में पांचवां अर्धशतक जड़ा। वहीं, यह सभी अर्धशतक उन्होंने भारत की दूसरी पारी में ही जड़े हैं। बात करें इस टेस्ट की तो दूसरी पारी में शुभमन गिल चार रन, हनुमा विहारी 11 रन और विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

इंग्लैंड की पहली पारी 284 रन पर सिमटी

IND vs ENG Highlights Day 3: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Cheteshwar Pujara fifty Rishabh Pant not out News Updates in Hindi
बेयरस्टो का शतक - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया था। तीसरे दिन इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी निभाई।

स्टोक्स 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेयरस्टो ने सैम बिलिंग्स के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच बेयरस्टो ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। यह उनका टेस्ट में लगातार तीसरा शतक रहा। बेयरस्टो को मोहम्मद शमी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया।

IND vs ENG: बिलिंग्स के आउट होने पर नाचने लगे विराट कोहली तो कमेंटेटर सहवाग बोले- छमिया नाच रही है, देखें VIDEO

बेयरस्टो 106 रन बना सके। इसके बाद सिराज ने बिलिंग्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और मैटी पॉट्स को पवेलियन भेज इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। एंडरसन छह रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, बुमराह ने तीन और शमी ने दो विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला।

दूसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर था 84/5

IND vs ENG Highlights Day 3: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Cheteshwar Pujara fifty Rishabh Pant not out News Updates in Hindi
सिराज रूट का विकेट लेने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
416 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को शुरुआती तीन झटके दिए। उन्होंने एलेक्स लीस (6), जैक क्रॉली (9) और ओली पोप (10) को पवेलियन भेजा। जो रूट ने इसके बाद जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर 34 रन की साझेदारी निभाई।

रूट को मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा। रूट 67 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रूट ने चार चौके लगाए। नाइट वाचमैन जैक लीच शून्य पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। दूसरे दिन बेयरस्टो 12 रन और कप्तान स्टोक्स बिना खाता खोले नाबाद लौटे थे।

IND vs ENG Day-2: कप्तान बुमराह ने दिखाया दम, रूट समेत इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज आउट, भारत अब भी 332 रन आगे

IND vs ENG Highlights Day 3: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Cheteshwar Pujara fifty Rishabh Pant not out News Updates in Hindi
222 रन की साझेदारी के दौरान ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पहली पारी
भारत की पहली पारी 416 रन पर सिमट गई। जेम्स एंडरसन ने मोहम्मद सिराज को आउट करके भारतीय पारी खत्म की। सिराज ने छह गेंदों में दो रन बनाए। एंडरसन की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनका कैच पकड़ा। वहीं, कप्तान जसप्रीत बुमराह 16 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। 

IND vs ENG Day-1: पहले दिन कोहली-पुजारा रहे फेल, पंत ने बनाए 146 रन, जडेजा शतक के करीब

IND vs ENG Highlights Day 3: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston Cheteshwar Pujara fifty Rishabh Pant not out News Updates in Hindi
पंत का शतक - फोटो : सोशल मीडिया
पंत और जडेजा ने भारत को संभाला
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। टीम का पहला विकेट 27 के स्कोर पर गिर गया था। गिल 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पुजारा भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। हनुमा विहारी 20 और विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए।

98 रन पर भारत के पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद पंत ने जडेजा के साथ 222 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने 146 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा 104 रन बनाए। अंत में जसप्रीत बुमराह ने 16 गेंद में 31 रन बनाकर भारत का स्कोर 416 तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं, मैटी पॉट्स ने दो विकेट झटके। स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और जो रूट के हाथ एक-एक सफलता लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed