फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Virender Sehwag on Virat Kohli Dancing on Sam Billings Wicket; Chamiya Naach Rahi Hai; Sehwag Slammed by Social Media Users

IND vs ENG: बिलिंग्स के आउट होने पर नाचने लगे विराट कोहली तो कमेंटेटर सहवाग बोले- छमिया नाच रही है, देखें VIDEO

Mon, 04 Jul 2022 12:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Jul 2022 12:43 AM IST
सार

सोशल मीडिया यूजर्स ने सहवाग की जमकर क्लास लगाई है। लोगों ने सहवाग की आलोचना करते हुए कहा कि यह किस तरह की कमेंट्री है? सहवाग को अपनी भाषा पर ध्यान देनी चाहिए। 

विज्ञापन
IND vs ENG: Virender Sehwag on Virat Kohli Dancing on Sam Billings Wicket; Chamiya Naach Rahi Hai; Sehwag Slammed by Social Media Users
विराट कोहली डांस करते हुए और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट के दौरान पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग अपने एक बयान की वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल, इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान तीसरे दिन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सैम बिलिंग्स का जब विकेट गिरा तो विराट कोहली खुशी में नाचने लगे। इस पर हिंदी कमेंट्री कर रहे सहवाग ने कोहली को छमिया कह कर बुलाया। इस पर सोशल मीडिया पर लोग सहवाग की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहवाग ने क्या कहा?

दरअसल, इंग्लैंड की पारी के दौरान 60वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने सैम बिलिंग्स को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद फील्डिंग कर रहे कोहली डांस करने लगे। इस पर हिंदी कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ ने सहवाग से कहा- विराट कोहली का डांस तो देखिए। इस पर सहवाग ने कोहली का मजाक बनाते हुए कहा- छमिया नाच रही है। सहवाग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लगी क्लास

इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सहवाग की जमकर क्लास लगाई है। लोगों ने सहवाग की आलोचना करते हुए कहा कि यह किस तरह की कमेंट्री है। सहवाग को अपनी भाषा पर ध्यान देनी चाहिए। 


विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

भारत ने ऋषभ पंत के 146 रन और रवींद्र जडेजा के 104 रन की बदौलत पहली पारी में 416 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। जॉनी बेयरस्टो ने 106 रन की पारी खेली। वहीं, बिलिंग्स 36 रन के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। भारत की ओर से सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, बुमराह ने तीन और शमी ने दो विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला। टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed