फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Harmanpreet Kaur praised coach Amol Muzumdarafter victory over England in the Test

IND vs ENG: 'कप्तानी के अनुभव की कमी..', टेस्ट में इंग्लैंड पर जीत के बाद हरमनप्रीत ने कोच मजूमदार की तारीफ की

Sat, 16 Dec 2023 04:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Dec 2023 04:24 PM IST
सार

2014 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाली हरमनप्रीत ने पहली बार इस प्रारूप में भारत का नेतृत्व किया। हरमनप्रीत ने बड़ी जीत के बाद मीडिया से कहा, 'हमारे कोच ने हमारी बहुत मदद की।

विज्ञापन
IND vs ENG: Harmanpreet Kaur praised coach Amol Muzumdarafter victory over England in the Test
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को टीम के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए मुख्य कोच अमोल मजूमदार को श्रेय दिया और स्वीकार किया कि इंग्लैंड पर रिकॉर्ड 347 रन की जीत में कोच की भूमिका अहम रही, क्योंकि उनके पास टेस्ट में कप्तानी करने के लिए अपेक्षित अनुभव की कमी थी। भारतीय महिला टीम को रनों के हिसाब से सबसे बड़ी टेस्ट जीत का विश्व रिकॉर्ड बनाने में ठीक सात सत्र लगे। यह टीम इंडिया की इंग्लैंड पर 39 टेस्ट मैचों में छठी जीत रही। 
विज्ञापन

2014 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाली हरमनप्रीत ने पहली बार इस प्रारूप में भारत का नेतृत्व किया। हरमनप्रीत ने बड़ी जीत के बाद मीडिया से कहा, 'हमारे कोच ने हमारी बहुत मदद की। मेरे पास टेस्ट में टीम का नेतृत्व करने का कोई अनुभव नहीं था। मैं उनके (मजूमदार के) फैसलों पर भरोसा कर रही थी, चाहे वह पहली पारी में शुभा (सतीश) को वन-डाउन पर भेजना हो या गेंदबाजी में उन्होंने जो भी विचार दिए हों, जैसे कि पहले 40 मिनट आज महत्वपूर्ण थे, यह सभी विचार उनके थे। उन्होंने कहा था कि सुबह की परिस्थितियों का उपयोग करें।'

Harmanpreet Kaur and Amol Muzumdar will combine as captain and coach for  their first series together | ESPNcricinfo.com
विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने कहा- उनके अनुभव ने वास्तव में हमारी मदद की और इससे मुझे यह तय करने का समय भी मिला कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है।' उन्होंने कहा कि भारत अपनी सभी योजनाओं को लागू करने और अपनी फील्डिंग से सभी को चौंकाने में सक्षम है, जो मेजबान टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ। कप्तान ने कहा कि वे अगले सप्ताह एक और एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा- सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ। हमें वह स्कोर मिला जो हम चाहते थे और गेंदबाजों ने अच्छा काम किया, मध्यम गति के गेंदबाज और स्पिनर दोनों को अपनी योजनाओं के बारे में पता था और उन्होंने उसके अनुसार प्रदर्शन किया। सबसे सकारात्मक बात हमारी फील्डिंग थी। खासकर लंबे फॉर्मेट में जब आपको (एक दिन में) 90 ओवर फील्डिंग करनी होती है तो ऊर्जा बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। हम अपनी फील्डिंग से टोन सेट करने में कामयाब रहे।

Fielding And Fitness...' Amol Mazumdar Opens Up About India's Priority  Ahead Of England T20Is | cricket.one - OneCricket

उन्होंने कहा कि भारत ने गेंदबाजी और फील्डिंग योजना तैयार करने के लिए पहली पारी में अपने बल्लेबाजी अनुभव पर बहुत अधिक भरोसा किया, जिससे इंग्लैंड को दो पारियों में 136 और 131 रन पर आउट होना पड़ा। हरमनप्रीत ने कहा, 'हमारे पास टेस्ट क्रिकेट खेलने का इतना अनुभव नहीं है कि हम यह तय कर सकें कि किस तरह की फील्ड प्लेसमेंट कहां मदद कर सकती है। आप जितना अधिक बल्लेबाजी करेंगे, उतना ही आप समझ पाएंगे कि अपने गेंदबाजों के लिए कौन सी फील्ड लगानी है।'

उन्होंने कहा, 'इसका श्रेय गेंदबाजों को भी जाता है। उन्हें जैसा भी फील्ड सेट दिया गया उन्होंने उसी के अनुसार गेंदबाजी की। आपका काम तब आसान हो जाता है जब आपके गेंदबाज सही जगह पर गेंदबाजी कर सकते हैं।' हरमनप्रीत ने डेब्यू टेस्ट में ही अपनी पहली पारी में 69 रन की पारी खेलने वाली  शुभा की तारीफ की और इसमें मजूमदार की भूमिका का एक बार फिर जिक्र किया। उन्होंने कहा- शुभा ने हमें बहुत अच्छी शुरुआत दी। यह हमारे कोच का निर्णय भी था। एनसीए में प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने उसे बल्लेबाजी करते और खेल को आगे ले जाते हुए देखा था।

India vs England: Eight days of building blocks await for women's tests-  The New Indian Express

हरमनप्रीत ने कहा- मजूमदार ने कहा कि अगर हम उसे वन-डाउन पर भेज सकते हैं तो वह हमें ठोस शुरुआत दे सकती है और शुभा ने वैसा ही किया जैसा हम उनसे उम्मीद कर रहे थे।' भारतीय कप्तान ने कहा कि अगले सप्ताह वानखेड़े स्टेडियम में 21-24 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट में भारतीय टीम के दृष्टिकोण में कोई बदलाव नहीं होगा।

कप्तान ने कहा, 'वानखेड़े का विकेट इस विकेट से थोड़ा अलग है। हमारे पास ट्रेनिंग के लिए दो से तीन दिन हैं और देखें कि पिच कैसी है और उसके अनुसार हम निर्णय ले सकते हैं। लेकिन हम उसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेंगे और जीतना चाहेंगे।' हरमनप्रीत ने गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की पुरुष टीम के पूर्व कोच पर काफी भरोसा है। हरमनप्रीत ने कहा- जब भी हमें उनके साथ काम करने का मौका मिलता है, वह हमें हमेशा प्रेरित करते हैं। खासकर गेंदबाजों को किस क्षेत्र में गेंदबाजी करनी है और उनकी लाइन और लेंथ के बारे में बताते हैं।

Amol Mazumdar reveals reason behind Deepti Sharma's nickname Ben Stokes in  women's team। Sangbad Pratidin

उन्होंने कहा- गेंदबाज भी उन पर और उनके फैसलों पर भरोसा करते हैं। वह उनके लिए जो भी फैसले ले रहे हैं, वे उन पर भरोसा कर रहे हैं और वह उनके लिए जो योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें क्रियान्वित करने में सक्षम हैं। आपको एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जिस पर आप भरोसा कर सकें, खासकर एक कोच और वे उसके विचारों और योजनाओं पर भरोसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed