फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Gill and Sarfaraz sledged Jonny Bairstow in the fifth test, video goes viral

IND vs ENG: 'ज्यादा उछल रहा है', पांचवें टेस्ट में गिल और सरफराज ने लिए जॉनी बेयरस्टो के मजे, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 09 Mar 2024 04:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Mar 2024 04:52 PM IST
सार

बेयरस्टो ने 18वें ओवर में अश्विन के खिलाफ तीन छक्के जड़कर उन्हें दबाव में डालने की कोशिश की लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें अगले ही ओवर में आउट कर दिया। उन्होंने 31 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इस दौरान बेयरस्टो को स्लिप पर खड़े शुभमन गिल से जेम्स एंडरसन के विषय में पूछते देखा गया।

विज्ञापन
IND vs ENG: Gill and Sarfaraz sledged Jonny Bairstow in the fifth test, video goes viral
गिल-सरफराज-बेयरस्टो - फोटो : twitter

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया की जीत के साथ समाप्त हो गई। धर्मशाला में खेले गए आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरा दिया। भारत ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। आखिरी मुकाबले में शुभमन गिल और सरफराज खान को जॉनी बेयरस्टो के साथ बहस करते देखा गया।
विज्ञापन


धर्मशाला टेस्ट में पहली पारी में इंग्लैंड ने 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर खत्म हुई थी। इस तरह टीम इंडिया को 259 रन की लीड मिली थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 195 रन पर सिमट गई और भारत ने पारी और 64 रन से जीत हासिल की। इस मैच में जॉनी बेयरस्टो और भारतीय बल्लेबाजों की बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई। 
विज्ञापन


बेयरस्टो ने खेला 100वां टेस्ट
दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने 18वें ओवर में अश्विन के खिलाफ तीन छक्के जड़कर उन्हें दबाव में डालने की कोशिश की लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें अगले ही ओवर में आउट कर दिया। यह उनका 100वां टेस्ट मैच था। उन्होंने 31 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इस दौरान बेयरस्टो को स्लिप पर खड़े शुभमन गिल से जेम्स एंडरसन के विषय में पूछते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल-सरफराज ने लगाई बेयरस्टो की क्लास
बेयरस्टो ने पूछा, "तुमने जिम्मी से थकने के बारे में क्या कहा और उसके बाद जब उसने तुम्हें आउट किया?" गिल ने तुरंत जवाब दिया, "तो क्या हुआ? ये शतक के बाद हुआ। तुमने यहां कितने शतक लगाए?" बेयरस्टो ने पूछा, "तुमने इंग्लैंड में कितने मारे हैं?" गिल और बेयरस्टो के बीच विवाद बढ़ता देख सरफराज भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज से कहा, "थोड़ा सा रन क्या बना लिया सीरीज में ज्यादा उछल रहा है।" तीनों खिलाड़ियों के बीच हुई यह बहस स्टंप्स माइक में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed