फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng Tendulkar Anderson Trophy First Test 2025 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain News in Hindi

IND vs ENG Playing-11: कौन होगा भारत का नंबर-तीन? नीतीश-शार्दुल और कुलदीप-जडेजा में होगी रोचक जंग, संभावित-11

Fri, 20 Jun 2025 08:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Jun 2025 08:45 AM IST
सार

Ind vs Eng Playing 11 Prediction Tendulkar Anderson Trophy: स्पिन विभाग में कुलदीप और जडेजा में से किसी एक को खिलाने को लेकर टीम प्रबंधन का फैसला काफी दिलचस्प होगा। कुलदीप यहां की परिस्थितियों में सफल हो सकते हैं, लेकिन जडेजा का विदेश में बल्लेबाजी रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

विज्ञापन
Ind vs Eng Tendulkar Anderson Trophy First Test 2025 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। लीड्स में मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे होगी। वहीं, टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा। इस टेस्ट के साथ भारत और इंग्लैंड की टीमें अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत करेंगी। भारतीय टीम की कमान जहां युवा शुभमन गिल संभालेंगे, वहीं इंग्लैंड की कप्तानी दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स करेंगे।
विज्ञापन


इंग्लिश टीम ने बुधवार को ही प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी थी। वहीं, टीम इंडिया टॉस से ठीक पहले इसका एलान करेगी। हालांकि, भारतीय प्लेइंग-11 को लेकर जद्दोजहद अभी तक जारी है। भारतीय प्लेइंग-11 के आठ खिलाड़ी लगभग तय हैं, जबकि तीन स्थानों को लेकर टीम मैनेजमेंट और मुख्य कोच गौतम गंभीर को माथापच्ची करनी पड़ रही है। इन स्थानों के लिए साई सुदर्शन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव के बीच जंग है। आइए जानते हैं कि भारत की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है...
विज्ञापन

राहुल और यशस्वी का ओपनिंग आना तय

Ind vs Eng Tendulkar Anderson Trophy First Test 2025 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : ANI
गिल के नेतृत्व में एक युवा टीम इंडिया इस सीरीज में उतरेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद उनके रिक्त स्थानों को भरने के लिए कौन सा खिलाड़ी अच्छ प्रदर्शन करेगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उनकी जगह पर आजमाया किसे जाए, यह सबसे बड़ा सवाल है। रोहित की जगह केएल राहुल के बतौर सलामी बल्लेबाज आने की पूरी संभावना है। राहुल का इंग्लैंड में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है और युवा यशस्वी जायसवाल के साथ उनका अनुभव काम आ सकता है।

यशस्वी का यह पहला इंग्लैंड दौरा है, जबकि राहुल वहां नौ मैचों की 18 पारियों में 34.11 की औसत से 614 रन बना चुके हैं। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, उप-कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नंबर-चार और पांच तय होने की बात कही थी। विराट कोहली द्वारा रिक्त किए गए चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जबकि पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे। मध्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं दोनों के मजबूत कंधों पर होगी।

अर्शदीप, प्रसिद्ध और आकाश में किसे मिलेगा मौका?

Ind vs Eng Tendulkar Anderson Trophy First Test 2025 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : ANI
वहीं, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का बतौर स्पिनर खेलना तय है। वहीं, तेज गेंदबाजी का दारोमदार अनुभवी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगा। इन दोनों का खेलना लगभग तय है। तीसरे पेसर के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। लीड्स की पिच पर उनकी हिट द डेक गेंद घातक साबित हो सकती हैं। हालांकि, प्लेइंग-11 में उनकी टक्कर अर्शदीप सिंह से हो सकती है।

यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम मैनेजमेंट एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज चाहता है या नहीं। अर्शदीप ने काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है जो उनके दावे को मजबूत करता है। हालांकि, उनके पास टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है और इस वजह से प्रसिद्ध को मौका मिल सकता है। आकाश दीप एक अन्य विकल्प हैं, लेकिन उन पर प्रसिद्ध को तरजीह मिलना तय है। इनके अलावा टीम में नंबर-तीन, नंबर-छह और एक गेंदबाज की जगह खाली है। इसी को लेकर असली जंग है।
विज्ञापन

छह बल्लेबाज के साथ उतरेगा भारत?

Ind vs Eng Tendulkar Anderson Trophy First Test 2025 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : ANI
उप-कप्तान पंत ने बताया था कि नंबर तीन को लेकर अभी तक चर्चा चल रही है। इसका मतलब है कि टीम मैनेजमेंट इस पर विचार कर रहा है कि एक ऑलराउंडर को मौका दिया जाए या एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाया जाए। नंबर तीन पर साई सुदर्शन के डेब्यू की काफी बातें चल रही हैं। हालांकि, करुण नायर ने हाल ही में इंडिया-ए से खेलते हुए नंबर तीन पर बल्लेबाजी की थी और दोहरा शतक जड़ा था। करुण फिलहाल जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं और एक इनफॉर्म बल्लेबाज को प्लेइंग-11 से दूर रखना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में सुदर्शन को नंबर-तीन और करुण को नंबर छह पर खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि, इस कॉम्बिनेशन में भारत के पास गेंदबाजी के पांच विकल्प ही होंगे और कोई छठा गेंदबाज टीम के पास नहीं होगा। वहीं, अगर नंबर तीन पर सुदर्शन और करुण में से किसी एक को मौका मिलता है तो नंबर छह पर शार्दुल या नीतीश में से किसी एक को और एक गेंदबाज के रिक्त स्थान पर कुलदीप यादव को खिलाया जा सकता है। 

लीड्स में तेज गेंदबाजों का रहा है बोलबाला

Ind vs Eng Tendulkar Anderson Trophy First Test 2025 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain News in Hindi
आकाश दीप और अर्शदीप - फोटो : ANI
लीड्स की बात करें तो वहां अब तक खेले गए कुल टेस्ट में से तेज गेंदबाजों ने 1773 विकेट चटकाए हैं। इनमें से 1618 विकेट दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चटकाए हैं। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 155 विकेट लिए हैं। वहीं, लीड्स में स्पिनरों को 612 विकेट मिले हैं। इसमें से दाएं हाथ के स्पिनर ने 383 विकेट और बाएं हाथ के स्पिनर ने 229 विकेट लिए हैं। इस रिकॉर्ड को देखा जाए तो टीम इंडिया अर्शदीप पर प्रसिद्ध को तरजीह दे सकती है। बहुत हद तक संभावना है कि टीम इंडिया पहले टेस्ट में छह बल्लेबाज, एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में अब तक कुल मिलाकर सात टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया को सिर्फ दो टेस्ट में जीत मिली है। चार में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच ओवरऑल 136 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 35 मुकाबले और इंग्लैंड ने 51 टेस्ट जीते हैं। 50 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 घोषित की

Ind vs Eng Tendulkar Anderson Trophy First Test 2025 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain News in Hindi
मैकुलम और स्टोक्स - फोटो : ANI

इंग्लैंड पहले ही अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर चुका है और उसने बल्लेबाजी को मजबूत करने पर ध्यान दिया है जिसमें वोक्स आठवें नंबर पर आएंगे। वोक्स ने भारत के खिलाफ टेस्ट शतक लगाया है और वह एक अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि जैक क्राउली और बेन डकेट बुमराह और सिराज के खिलाफ कैसी शुरुआत करते हैं, लेकिन पांच में से तीन मैचों में रूट और बुमराह के बीच मुकाबला ही सीरीज का परिणाम तय कर सकता है।

प्लेइंग-11

Ind vs Eng Tendulkar Anderson Trophy First Test 2025 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain News in Hindi
स्टोक्स और गिल - फोटो : ANI
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर/नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग 11
जैक क्राउली, बेन डकेट, ⁠ओली पोप, जो रूट, ⁠हैरी ब्रूक, ⁠बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ⁠ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed