फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG England captain Joe Root said ahead of if we want to win the series, then we have to stop Virat Kohli from scoring runs

IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले बोले जो रूट, कहा- सीरीज जीतनी है तो इस भारतीय क्रिकेटर को रखना पड़ेगा खामोश

Wed, 01 Sep 2021 07:44 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 01 Sep 2021 07:44 AM IST
सार

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर इंग्लैंंड को सीरीज जीतना है तो हमें अच्छे बल्लेबाजों को लगातार आउट करना होगा, जिसमें अभी तक हम सफल रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 2 सितंबर से शुरू होगा। 

विज्ञापन
IND vs ENG England captain Joe Root said ahead of if we want to win the series, then we have to stop Virat Kohli from scoring runs
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 2 सितंबर से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबलों को जीत दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी। मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड 1-1 मैच जीत कर बराबरी पर हैं। नॉटिंघम में खेला गए पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। जबकि, लॉर्ड्स पर खेले गए मुकाबले में भारत ने इंग्लैडं को 151 रनों से शिकस्त दी। वहीं, लीड्स में तीसरे मैच में मेजबान इंग्लिश टीम ने भारत को एक पारी और 76 रनों से हराया। चौथे टेस्ट मैच को देखते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने विराट कोहली के लेकर बयान दिया। 

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी में कोई खास करिश्मा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अब तक अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम को निराशा किया है। ऐसे में इंग्लिश कप्तान जो रूट ने कोहली को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, हमारे गेंदबाजों को श्रेय दिए जाने की जरूरत है, क्योंकि विराट कोहली विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं और उन्हें हमारे गेंदबाजों ने उन्हें अब तक खामोश रखा है, इसलिए टीम के बॉलरों को श्रेय देने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान जो रूट ने आगे कहा, यह एक ऐसी चीज है जिसे हमें सीरीज के दौरान लगातार करते रहना होगा अगर इंग्लैंड को सीरीज जीतना है, हमने विराट को आउट करने का उपाय ढूंढ़ निकाला है, वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, हमें अच्छे खिलाड़ियों को आउट करने के तरीकों का पता लगाना होता है, हम इसमें अब तक कामयाब रहे हैं। 

विज्ञापन

रूट ने आगे कहा कि यह विश्व स्तरीय टीम है जिसकी अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं, हमने इस जरा भी कम नहीं आंका, अगर हमारी टीम कुछ और सोचती है तो मैं मानता हूं यह ठीक नहीं है, हमें तीसरे टेस्ट में मिली जीत पर मंत्रमुग्ध नहीं होना है, हमारी टीम को अब और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed