IND vs ENG: पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का एलान, 13 महीने बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी
13 महीने बाद तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की वापसी हुई है। उन्हें आखिरी बार दिसंबर 2023 में इंग्लैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड की गेंदबाजी इकाई में जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवरटन और मार्क वुड शामिल हैं। वहीं, आरसीबी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है। वह बेन डकेत के साथ टीम को अच्छी शुरुआती देने के लिए उतरेंगे। तीसरे नंबर पर कप्तान जोस बटलर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। मध्यक्रम में लियाम लिविंगस्टोन और जैकब बेथेल को रखा गया है।
Firepower with bat and ball 💥
— England Cricket (@englandcricket) January 21, 2025
Brendon McCullum has named the first white-ball team of his reign for tomorrow's opening IT20 v India 💪 pic.twitter.com/DSFdaWVPrB
मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है, लेकिन मैकुलम ने यह कहकर सभी को हैरान कर दिया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ सतर्क होकर खेलेगी। मैकुलम ने कहा, मैं जानता हूं कि यह दौरा मुश्किल होने वाला है क्योंकि हमारा सामना भारत की मजबूत टीम से हो रहा है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम सतर्क शैली की क्रिकेट खेलेगी। यह शानदार और रोमांचक सीरीज होगी। हमें दो महीने पहले से इसके बारे में पता था और यह शानदार है।
भारत का पलड़ा इंग्लैंड के खिलाफ भारी नजर आ रहा है क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछली चार टी20 भारत ने जीती है। भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी और फिर दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट जीता था।
बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।