फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS ENG Bumrah released from squad Will he play Asia Cup or next lot of Tests in India know details

IND vs ENG Test: जसप्रीत बुमराह टीम से रिलीज, इंग्लैंड दौरे पर खेले तीन टेस्ट; एशिया कप में खेलने पर संशय

Fri, 01 Aug 2025 06:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 Aug 2025 06:39 PM IST
सार

बुमराह ने इस सीरीज में दो बार (हेडिंग्ले में पहले टेस्ट और लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट) पांच-पांच विकेट लिए। उन्होंने मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में अपने करियर में पहली बार एक पारी में 100 से अधिक रन दिए। बुमराह के नाम अब 48 टेस्ट में 219 विकेट हैं।

विज्ञापन
IND VS ENG Bumrah released from squad Will he play Asia Cup or next lot of Tests in India know details
बुमराह - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में तीन टेस्ट का कोटा पूरा करने के बाद शुक्रवार को टीम से रिलीज कर दिया गया। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट के हितधारकों ने उनके अगले अंतरराष्ट्रीय मैच में भागीदारी पर चर्चा शुरू कर दी है। इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर 31 वर्षीय बुमराह ने तीन मैचों में 119.4 ओवर फेंके और 14 विकेट लिए।
विज्ञापन


तीन टेस्ट मैच खेले बुमराह
बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया, 'जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया।' बुमराह ने इस सीरीज में दो बार (हेडिंग्ले में पहले टेस्ट और लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट) पांच-पांच विकेट लिए। उन्होंने मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में अपने करियर में पहली बार एक पारी में 100 से अधिक रन दिए। बुमराह के नाम अब 48 टेस्ट में 219 विकेट हैं। भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले ही चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने बताया था कि बुमराह अपने कार्यभार प्रबंधन (चोट और थकान से बचाने के लिए) के तहत पांच में से तीन टेस्ट मैच ही खेलेंगे।
विज्ञापन


एशिया कप में खेलेगी भारतीय टीम
भारत को अपना अगला अंतरराष्ट्रीय  मैच एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में खेलना है। अगर बुमराह इस टूर्नामेंट में खेलते हैं तो यह हैरानी की बात होगी क्योंकि यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट के खत्म होने के एक सप्ताह से भी कम समय के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अगली टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी। एशिया कप 29 सितंबर को खत्म होगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट दो अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होगा। इसके बाद दूसरा मैच 10 से 14 अक्तूबर तक नई दिल्ली में खेला जाएगा। फिर नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुमराह खेलेंगे एशिया कप?
भारतीय टीम के चयन प्रक्रिया की समझ रखने वाले एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'यह एक मुश्किल फैसला होगा लेकिन बुमराह को टेस्ट क्रिकेट पसंद है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक दांव पर हैं। जहां तक टी20 का सवाल है, वह जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल सकते हैं, जो टी20 वर्ल्ड की तैयारियों के लिए अहम होगा। बुमराह अगर एशिया कप खेलते हैं और मान लीजिए कि भारत फाइनल में पहुंच जाता है तो अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका खेलना काफी मुश्किल होगा। सवाल यह उठता है कि क्या हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह की जरूरत है या वह एक महीने के ब्रेक के बाद एशिया कप खेलें और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलें। यह फैसला अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को लेना होगा।' भारत को अगले साल घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप खेलना है और ऐसे में बुमराह के आगामी कुछ समय में एकदिवसीय प्रारूप में खेलने की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed