फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Ashwin became the bowler who took the most test wickets in India broke Anil Kumble record

IND vs ENG: भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन, अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ा

Sun, 25 Feb 2024 04:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Sun, 25 Feb 2024 04:20 PM IST
सार

अश्विन ने ओली पोप के अलावा बेन डकेट, जो रूट बेन फोक्स और जेम्स एंडरसन को भी आउट किया। हाल ही में टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने वाले इस गेंदबाज ने पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
IND vs ENG Ashwin became the bowler who took the most test wickets in India broke Anil Kumble record
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला/BCCI

विस्तार

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में चौथे टेस्ट के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप को आउट कर इतिहास रच दिया। उन्होंने ओली पोप के अलावा बेन डकेट, जो रूट बेन फोक्स और जेम्स एंडरसन को भी आउट किया। हाल ही में टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने वाले इस गेंदबाज ने पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए।
विज्ञापन


अश्विन भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अश्विन इस मामले में पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। कुंबले ने भारतीय मैदानों पर कुल 63 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 350 विकेट झटके। उन्होंने अपने करियर में कुल 132 टेस्ट में 619 विकेट लिए। अश्विन ने घरेलू मैदान पर अपने 59वें मैच में उन्हें पीछे छोड़ दिया। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय हैं। यह उपलब्धि भी उन्होंने रांची टेस्ट में ही हासिल की है।
विज्ञापन

IND vs ENG Ashwin became the bowler who took the most test wickets in India broke Anil Kumble record
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी टेस्ट विकेट
रविचंद्रन अश्विन 59 354
अनिल कुंबले 63 350
हरभजन सिंह 55 265
कपिल देव 65 219
रवींद्र जडेजा 43 211

IND vs ENG Ashwin became the bowler who took the most test wickets in India broke Anil Kumble record
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
इस मामले में की कुंबले की बराबरी
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने कुंबले की बराबरी की। कुंबले ने 132 टेस्ट में 35 बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए थे। अश्विन ने 99वें टेस्ट में ही उनकी बराबरी कर ली। उनके टेस्ट में अब कुल 507 विकेट हो गए।
विज्ञापन

IND vs ENG Ashwin became the bowler who took the most test wickets in India broke Anil Kumble record
अश्विन - फोटो : BCCI
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5+ विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी देश टेस्ट विकेट पारी में 5+ विकेट
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 133 800 67
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 145 708 37
रिचर्ड हैडली न्यूजीलैंड 86 431 36
रविचंद्रन अश्विन भारत 99 507 35
अनिल कुंबले भारत 132 619 35
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed