{"_id":"62c420ff52df065f046e9201","slug":"ind-vs-eng-5th-test-root-bairstow-snatches-victory-from-india-scoring-century-england-won-fifth-test-by-seven-wickets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG 5th Test: रूट-बेयरस्टो ने शतक लगाकर भारत से छीनी जीत, इंग्लैंड ने पांचवां टेस्ट सात विकेट से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG 5th Test: रूट-बेयरस्टो ने शतक लगाकर भारत से छीनी जीत, इंग्लैंड ने पांचवां टेस्ट सात विकेट से जीता
Tue, 05 Jul 2022 05:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:31 PM IST
सार
IND vs ENG Test Series: पिछले साल अगस्त-सितंबर में खेले गए सीरीज के शुरुआती चार मैचों में विराट कोहली कप्तान रहे थे। पहला टेस्ट नॉटिंघम में ड्रॉ रहा था। दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में भारत ने 151 रन से जीत हासिल की थी। तीसरा टेस्ट लीड्स में इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, चौथा टेस्ट केनिंग्टन ओवल को भारत ने 157 रन से जीता था। पांचवां टेस्ट इंग्लैंड ने सात विकेट से जीता।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने भारत को पांचवें टेस्ट में हराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। 378 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने पांचवें दिन तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। यह इंग्लैंड का टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर चेज है। इससे पहले उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।
वहीं, एजबेस्टन में भी यह सबसे बड़ा स्कोर चेज भी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2008 में एजबेस्टन में 281 रन चेज किया था। एजबेस्टन में इंग्लैंड के नाम सबसे बड़ा स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड 208 रन का है, जो उन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया था।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में क्या-क्या हुआ?
जीत के बाद रूट और बेयरस्टो
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ इस पांचवें टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 284 रन पर सिमट गई और भारत को 132 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 245 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे इंग्लिश टीम ने हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई।
पिछले साल अगस्त-सितंबर में खेले गए सीरीज के शुरुआती चार मैचों में विराट कोहली कप्तान रहे थे। पहला टेस्ट नॉटिंघम में ड्रॉ रहा था। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने 151 रन से जीत हासिल की थी। तीसरा टेस्ट लीड्स में खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से जीता था। वहीं, केनिंग्टन ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट को भारत ने 157 रन से जीता था। पांचवां टेस्ट इंग्लैंड ने सात विकेट से जीता।

इंग्लैंड की दूसरी पारी
रूट और बेयरस्टो ने शतक लगाया
- फोटो : सोशल मीडिया
378 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत शानदार रही। टेस्ट के चौथे दिन टीम ने 21 ओवर में बिना विकेट गंवाए 100 रन बना लिए थे। जैक क्रॉली और एलेक्स लीस के बीच पहले विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई। लीस ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। चौथे दिन 22वें ओवर में मैच पलटा और जसप्रीत बुमराह ने क्रॉली को क्लीन बोल्ड किया। क्रॉली 46 रन बनाकर आउट हुए।
चौथे दिन टी ब्रेक से लौटते ही पहली ही गेंद पर बुमराह ने ओली पोप को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। पोप खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगले ही ओवर में एलेक्स लीस रन आउट हो गए। वह 65 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। तीन विकेट गिरने के बाद रूट और बेयरस्टो ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने 269 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। रूट 142 रन और बेयरस्टो 114 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की दूसरी पारी
ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल चार रन, हनुमा विहारी 11 रन, विराट कोहली 20 रन, श्रेयस अय्यर 19 रन, रवींद्र जडेजा 23 रन, शार्दुल ठाकुर चार रन, मोहम्मद शमी 13 रन और कप्तान जसप्रीत बुमराह सात रन बनाकर आउट हुए।
पुजारा 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने टेस्ट करियर का 33वां अर्धशतक लगाया। वहीं, पंत ने 57 रन की पारी खेली। पंत ने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। भारतीय टीम 245 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड और मैटी पॉट्स ने दो-दो विकेट झटके। जेम्स एंडरसन और जैक लीच को एक-एक विकेट मिला।

इंग्लैंड की पहली पारी
बेयरस्टो का शतक
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया था। पहली पारी में इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही थी। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को शुरुआती तीन झटके दिए। उन्होंने एलेक्स लीस (6), जैक क्रॉली (9) और ओली पोप (10) को पवेलियन भेजा। जो रूट ने इसके बाद जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर 34 रन की साझेदारी निभाई।
रूट को मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा। रूट 67 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रूट ने चार चौके लगाए। नाइट वाचमैन जैक लीच शून्य पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी निभाई।
स्टोक्स 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेयरस्टो ने सैम बिलिंग्स के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच बेयरस्टो ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। यह उनका टेस्ट में लगातार तीसरा शतक रहा। बेयरस्टो को मोहम्मद शमी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया।
बेयरस्टो 106 रन बना सके। इसके बाद सिराज ने बिलिंग्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और मैटी पॉट्स को पवेलियन भेज इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। एंडरसन छह रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, बुमराह ने तीन और शमी ने दो विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला।

भारत की पहली पारी
222 रन की साझेदारी के दौरान ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भारत की पहली पारी 416 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। टीम का पहला विकेट 27 के स्कोर पर गिर गया था। गिल 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पुजारा भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। हनुमा विहारी 20 और विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए।
98 रन पर भारत के पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद पंत ने जडेजा के साथ 222 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने 146 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा 104 रन बनाए। अंत में जसप्रीत बुमराह ने 16 गेंद में 31 रन बनाकर भारत का स्कोर 416 तक पहुंचाया। जेम्स एंडरसन ने मोहम्मद सिराज को आउट करके भारतीय पारी खत्म की। सिराज ने छह गेंदों में दो रन बनाए।
एंडरसन की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनका कैच पकड़ा। वहीं, कप्तान जसप्रीत बुमराह 16 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं, मैटी पॉट्स ने दो विकेट झटके। स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और जो रूट के हाथ एक-एक सफलता लगी।