फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test Possible Playing 11, India vs England Captain, Vice-Captain, Player List in Hindi

IND vs ENG 5th Test Playing 11: पुजारा या मयंक कौन होगा गिल का जोड़ीदार, जानें क्या होगी भारत की प्लेइंग-11

Fri, 01 Jul 2022 11:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 11:13 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में कोच द्रविड़ और कप्तान बुमराह के सामने सबसे बड़ी चुनौती ओपनिंग जोड़ी चुनने को लेकर होगी। वहीं, स्पिन गेंदबाज में जडेजा या अश्विन में से किसी एक को चुनना भी मुश्किल होगा। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test Possible Playing 11, India vs England Captain, Vice-Captain, Player List in Hindi
मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के दौरे में भारतीय टीम को एक टेस्ट मैच खेलना है, लेकिन इस मैच के लिए सही टीम चुनना मुश्किल साबित हो रहा है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित होकर टीम से बाहर हो चुके हैं और टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में है। रोहित के बाहर होने से टीम का संतुलन भी गड़बड़ा गया है। अब कोच द्रविड़ और कप्तान बुमराह के सामने सबसे बड़ी चुनौती ओपनिंग जोड़ी चुनने को लेकर होगी। वहीं, स्पिन गेंदबाज में जडेजा या अश्विन में से किसी एक को चुनना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन


मैच से पहले द्रविड़ ने संकेत दिए थे कि चेतेश्वर पुजारा से पारी की शुरुआत कराई जी सकती है। वहीं, मयंक अग्रवाल को भी इंग्लैंड बुला लिया गया है और वो भी टीम के साथ हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि भारत किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरता है। 
विज्ञापन


ओपनिंग जोड़ी बड़ी चुनौती
इंग्लैंड के मुश्किल हालातों में सलामी जोड़ी की अहमियत बढ़ जाती है। इस सीरीज के शुरुआती चार मैचों में भारत के आगे होने की वजह सलामी जोड़ी ही थी। रोहित और राहुल ने मिलकर हर मैच में शानदार शुरुआत की थी और दोनों भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस सीरीज में दोनों ही बल्लेबाज नहीं हैं। ऐसे में गिल को मौका मिलना तय है, लेकिन मयंक अग्रवाल को मौका देने की जगह कोच द्रविड़ पुजारा से पारी की शुरुआत करा सकते हैं। पुजारा पहले भी सलामी बल्लेबाज को रूप में खेल चुके हैं और सफल भी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारा के पारी की शुरुआत करने पर हनुमा विहारी तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं। चौथे नंबर पर विराट और पांचवें पर पंत का खेलना तय है। श्रेयस अय्यर छठे और जडेजा या अश्विन सातवें नंबर पर खेल सकते हैं। शार्दुल के अलावा तीन प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। 

कौन होगा स्पिन गेंदबाज?
रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच स्पिन ऑलराउंडर के रूप में जगह बनाने की होड़ रहेगी। अगर कोच द्रविड़ और कप्तान बुमराह गेंदबाजी पर ज्यादा जोर देते हैं तो अश्विन को मैका मिल सकता है। अश्विन विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और वो अपनी विविधताओं के दम पर किसी भी पिच में प्रभावी साबित हो सकते हैं। वहीं, जडेजा ने बल्ले के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है और बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए उन्हें मौका दिया जा सकता है। हालांकि, एजबेस्टन की पिच में किसी भी स्पिन गेंदबाज को मदद नहीं मिलेगी। ऐसे में जडेजा को मौका मिलने की संभावना ज्यादा है। 

कौन होंगें तेज गेंदबाज?
इस मैच में भारत तेज गेंदबाजी के चार विकल्पों के साथ उतरना चाहेगा। शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगे। वहीं, कप्तान जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज बाकी दो तेज गेंदबाज होंगे। कोच और कप्तान के पास प्रसिद्ध कृष्णा और उमेश यादव का विकल्प भी है, लेकिन ये इन दोनों खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना कम है। 

पहले ही टीम का एलान कर चुका है इंग्लैंड
इंग्लैंड की तरफ से पहले ही 11 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया जा चुका है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। कोरोना की वजह से विकेटकीपर बेन फोकस टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी सैम बिलिंग्स को टीम में शामिल किया गया है। 

इंग्लैंड की टीम
एलेक्स लीस, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

भारत की संभावित टीम
शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान),  मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed