फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 4th test kevin pietersen speaks on joe root test record know what he said

IND vs ENG: 'इस दौर में बल्लेबाजी करना आसान', रूट बने सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे; पीटरसन ने की टिप्पणी

Sat, 26 Jul 2025 07:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 26 Jul 2025 07:21 PM IST
सार

पीटरसन ने शनिवार को एक्स पर लिखा, 'मुझ पर चिल्लाइए मत, लेकिन आजकल बल्लेबाजी करना 20–25 साल पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गई है। शायद तब बल्लेबाजी करना आज की तुलना में दोगुना मुश्किल था।'

विज्ञापन
ind vs eng 4th test kevin pietersen speaks on joe root test record know what he said
केविन पीटरसन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने यह दावा करके नई बहस छेड़ दी है कि मौजूदा दौर में बल्लेबाजी 20-25 साल पहले की तुलना में 'काफी आसान' हो गई है। उन्होंने कहा कि टेस्ट खेलने वाले देशों के गेंदबाजी स्तर में गिरावट आई है। पीटरसन की सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी उस समय आई है जब एक दिन पहले ही इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पीटरसन ने क्या कहा?
पीटरसन ने शनिवार को एक्स पर लिखा, 'मुझ पर चिल्लाइए मत, लेकिन आजकल बल्लेबाजी करना 20–25 साल पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गई है। शायद तब बल्लेबाजी करना आज की तुलना में दोगुना मुश्किल था।' पीटरसन ने 2005 से 2013 के बीच इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट, 136 एकदिवसीय और 37 टी-20 मैच खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 23 शतक और 35 अर्द्धशतकों के साथ 47.28 की औसत से 8,181 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटरसन ने गिनाए दिग्गजों के नाम
पीटरसन ने अपने जमाने के कई गेंदबाजों के नाम लिए और अपने फॉलोअर्स को चुनौती दी कि वे 10 समकालीन गेंदबाजों के नाम बताएं जिनकी तुलना उनके साथ की जा सके। उन्होंने लिखा, 'वकार, शोएब, अकरम, मुश्ताक, कुंबले, श्रीनाथ, हरभजन, डोनाल्ड, पोलाक, क्लूजनर, गॉ, मैक्ग्रा, ली, वार्न, गिलेस्पी, बॉन्ड, विटोरी, केर्न्स, वास, मुरली, कर्टली, कर्टनी और यह सूची बहुत लंबी हो सकती है। मैंने ऊपर 22 गेंदबाज़ों के नाम बताए हैं। कृपया मुझे वर्तमान समय के 10 ऐसे गेंदबाज़ों के नाम बताइए जो ऊपर दिए गए नामों से मेल खा सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed