फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 4th Test: Irfan Pathan praised Akash Deep, read ballads in praise of Yashasvi Jaiswal, said this

IND vs ENG 4th Test: इरफान पठान ने आकाश दीप की सराहना की, यशस्वी जायसवाल की तारीफ में पढ़े कसीदे, कही यह बात

Sun, 25 Feb 2024 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Feb 2024 03:34 PM IST
सार

इरफान ने यहां नई दिल्ली मैराथन में कहा, 'एक बल्लेबाज के रूप में आप चाहते हैं कि आपका पदार्पण भारत में हो, लेकिन एक तेज गेंदबाज के रूप में आप इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड में डेब्यू करने का सपना देखते हैं।'

विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test: Irfan Pathan praised Akash Deep, read ballads in praise of Yashasvi Jaiswal, said this
आकाश दीप और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने रांची में पदार्पण करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट चटकाकर तुरंत प्रभाव डालने के लिए रविवार को आकाश दीप की सराहना की। इरफान ने कहा कि एक तेज गेंदबाज के लिए भारत में पदार्पण करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन जिस तरह से आकाश ने गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए, उसने उज्ज्वल भविष्य का संकेत दिया।
विज्ञापन


इरफान ने यहां नई दिल्ली मैराथन में कहा, 'एक बल्लेबाज के रूप में आप चाहते हैं कि आपका पदार्पण भारत में हो, लेकिन एक तेज गेंदबाज के रूप में आप इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड में डेब्यू करने का सपना देखते हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैच के पहले सत्र में उसने जिस तरह से गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए वह सराहनीय है। हम उम्मीद करते हैं कि यहां से आकाश के करियर का ग्राफ ऊपर ही जाएगा।' इरफान ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की भी प्रशंसा की जो किसी टेस्ट श्रृंखला में 600 या इससे अधिक रन बनाने वाले देश के पांचवें खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'यशस्वी जायसवाल एक बहुत ही खास क्रिकेटर है, उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है।' मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद इरफान ने कहा कि भारत में एक खेल राष्ट्र बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा, 'ऐसे आयोजनों में भाग लेना वास्तव में विशेष है। मेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि भारत एक खेल राष्ट्र बन सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed