Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd T20 Mohammed Shami Selected in India Playing 11 Squad News in Hindi

IND vs ENG: मोहम्मद शमी का राष्ट्रीय टीम में वापसी का इंतजार खत्म, तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग-11 में मिली जगह

Tue, 28 Jan 2025 06:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Jan 2025 06:42 PM IST
सार

सूर्यकुमार ने टॉस के दौरान बताया कि इस मैच के लिए टीम में एक बदलाव किया गया है और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd T20 Mohammed Shami Selected in India Playing 11 Squad News in Hindi
मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का राष्ट्रीय टीम में वापसी करने का इंतजार खत्म हो गया है। शमी को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। इस तरह शमी 14 महीने बाद भारतीय जर्सी में खेलते नजर आएंगे। शमी आखिरी बार भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगातार तीसरे मैच में टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया। सूर्यकुमार ने टॉस के दौरान बताया कि इस मैच के लिए टीम में एक बदलाव किया गया है और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

टखने की हुई थी सर्जरी
विश्व कप के दौरान शमी चोटिल हो गए थे जिसके बाद उनकी साल 2024 की शुरुआत में टखने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की। बीच में खबर आई थी कि तेज गेंदबाज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। हालांकि, फिटनेस संबंधी कारणों से ऐसा संभव नहीं हो सका। शमी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन उन्हें कोलकाता और चेन्नई में खेले गए पहले दो मैचों के लिए जगह नहीं मिली थी। शमी की वापसी में देरी होने से उनकी फिटनेस को लेकर अटकलें लगनी लगी थी। हालांकि, अब वह वापसी करने में सफल रहे।
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में बिखेरी थी चमक
पिछले साल सर्जरी के बाद 34 वर्षीय गेंदबाज ने नवंबर में घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए सभी नौ टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 7.85 के इकोनॉमी रेट से 11 विकेट हासिल किए। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सात में से सिर्फ तीन मैच ही खेले और मात्र तीन ही विकेट ले सके। इसके बाद शमी पैर में सूजन के कारण इस टूर्नामेंट बाहर हो गए थे।

तीसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed