फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG ODI Live Streaming Telecast: When and How to Watch India vs England ODI Match Online Free

IND vs ENG Live Streaming: फॉर्म में लौटने के लिए बेताब होंगे कोहली, जानें कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला

Wed, 12 Feb 2025 10:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Feb 2025 10:46 AM IST
सार

India vs England 3rd ODI Live Streaming, Telecast: 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत का यह आखिरी मैच है। इसके बाद भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ इस आईसीसी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से फॉर्म में वापसी करने का मौका होगा।

विज्ञापन
IND vs ENG ODI Live Streaming Telecast: When and How to Watch India vs England ODI Match Online Free
कोहली और रोहित - फोटो : BCCI

विस्तार

पहले दो मैच में आसान जीत से उत्साह से लबरेज भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अपनी लय बरकरार रखकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने सीरीज के दोनों मुकाबले में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म उसके लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत का अंतिम मुकाबला 
19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत का यह आखिरी मैच है। इसके बाद भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ इस आईसीसी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से फॉर्म में वापसी करने का मौका होगा। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में शतक लगाने के बाद से बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया था और लय हासिल करने में सफल रहे थे। अब कोहली भी कप्तान की राह चलना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे में 14000 रन पूरा करने के करीब कोहली
भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा और 23 फरवरी को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 90 गेंद पर 119 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की जो भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। कोहली अपने इस साथी से प्रेरणा लेकर यहां बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। कोहली पूरी तरह से लय में नहीं दिख रहे हैं लेकिन वह इतनी देर तक क्रीज पर नहीं टिके हैं कि खुद को बड़ी पारी खेलने का मौका दे सकें। कोहली का बल्ला अगर चल जाता है तो यह स्टार बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाला तीसरा खिलाड़ी बन सकता है। कोहली को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए केवल 89 रन की जरूरत है। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच बुधवार यानी 12 फरवरी को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed