फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs CAN: Rahul Dravid gave advice to Canada said Move forward and keep inspiring youth t20 world cup 2024

IND vs CAN: कनाडा के खिलाड़ियों को द्रविड़ ने दी खास सलाह, कहा- 'आगे बढ़िए और युवाओं को प्रेरणा देते रहिए'

Sun, 16 Jun 2024 12:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 16 Jun 2024 12:57 PM IST
सार

शनिवार को भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में होने वाला मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना रद्द घोषित कर दिया है। इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका और अंपायर ने दो बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया।

विज्ञापन
IND vs CAN: Rahul Dravid gave advice to Canada said Move forward and keep inspiring youth t20 world cup 2024
कनाडा की टीम के साथ राहुल द्रविड़ - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारत और कनाडा के बीच खेला जाने वाला टी20 विश्व कप 2024 का 33वां मैच बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। अब भारतीय टीम सुपर-8 में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। यह मैच 20 जून को खेला जाएगा। शनिवार को मुकाबला रद्द होने के बाद भारतीय टीम ने कनाडा की टीम से मुलाकात की। वहीं, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कनाडा के खिलाड़ियों को खास सलाह दी। 
विज्ञापन


भारत बनाम कनाडा मैच रद्द
शनिवार को भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में होने वाला मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना रद्द घोषित कर दिया है। इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका और अंपायर ने दो बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया। फ्लोरिडा में मैच से पहले काफी बारिश हुई थी जिस कारण मैदान गीला था। मैदानकर्मियों ने मैदान को सुखाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। मौजूदा टी20 में यह चौथा मुकाबला जो बारिश की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे द्रविड़
भारत बनाम कनाडा मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इसका वीडियो आईसीसी ने साझा किया। इसमें देखा जा सकता है कि कनाडा की टीम ने पूर्व खिलाड़ी को साइन की हुई जर्सी भेंट की। द्रविड़ ने कहा, "मैं इस टूर्नामेंट में आप लोगों द्वारा दिए गए शानदार योगदान और प्रदर्शन की सराहना करता हूं। मुझे लगता है कि हम सभी जानते हैं कि इस खेल को खेलने के लिए आपको किन संघर्षों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह आसान नहीं है। मैं बस इतना ही कहूंगा कि इसे आगे बढ़ाते रहें। आप लोग प्रेरणा दे रहे हैं, न केवल अन्य लोगों को बल्कि मुझे यकीन है कि आप अपने देशों में युवा लड़कों और लड़कियों को भी प्रेरित कर रहे हैं।"

कनाडा के खिलाफ खेले गए समय को याद किया
इस दौरान द्रविड़ ने स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए अपने समय को याद किया। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, "मैं समझता हूं कि चूंकि मैं स्कॉटलैंड में एक क्रिकेटर के रूप में खेल चुका हूं, काफी पहले, मुझे लगता है कि 2003 में, इसलिए मैं जानता हूं कि एक एसोसिएट देश के लिए संघर्ष कैसा होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed