भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में एक विकेट लेते ही वे भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 50 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
2 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ट्विटर
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में चहल ने बांग्लादेशी कप्तान महमुदुल्लाह का शिकार करते ही यह खास उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ वे टी-20 में भारत की तरफ से सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। इतना ही नहीं चहल टी-20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले विश्व के पांचवें गेंदबाज बन चुके हैं।
चहल ने अपने 34वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की, वहीं भारत की तरफ से बुमराह ने 41 मैचों और अश्विन ने 42 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि सबसे तेज 50 विकेट झटकने का रिकॉर्ड श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम हैं, इन्होने 26 मैचों में ही ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया था।
भारत की तरफ से सबसे अधिक टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है। अश्विन ने अब तक 46 मैचों में 52 विकेट चटकाए हैं। अश्विन के अलावा बुमराह ने 42 मैचों में 51 विकेट हासिल किए हैं।
5 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 क्रिकेट में फिलहाल सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज है। मलिंगा ने 79 मैचों में कुल 106 विकेट चटकाए हैं।