फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Yash Dayal parents are proud of his selection in Team India, said difficult to express happiness

IND vs BAN: यश दयाल के टीम इंडिया में चयन से माता-पिता हुए गौरवान्वित, कहा- शब्दों में खुशी बयां करना मुश्किल

Tue, 10 Sep 2024 09:22 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 10 Sep 2024 09:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे दयाल के घर टीम इंडिया की घोषणा के बाद से खुशी का माहौल है। 16 सदस्यीय टीम में बेटे के चयन के बाद से माता-पिता भी जश्न में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन
IND vs BAN: Yash Dayal parents are proud of his selection in Team India, said difficult to express happiness
यश दयाल के माता-पिता - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच इसी महीने खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया की घोषणा की थी। इसमें तेज गेंदबाज यश दयाल को शामिल किया गया है। बेटे के चयन पर माता-पिता ने खुशी जताई है। दोनों ने बताया कि उनके लिए इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे दयाल के घर टीम इंडिया की घोषणा के बाद से खुशी का माहौल है। 16 सदस्यीय टीम में बेटे के चयन के बाद से माता-पिता भी जश्न में डूबे हुए हैं। युवा गेंदबाज के पिता चंद्रपाल दयाल ने बताया कि यह उनके परिवार के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

पिता भी रह चुके क्रिकेटर, बेटे के चयन पर जताई खुशी
पिता ने कहा- सबसे पहले यह हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है। जब कोई बच्चा खेलना शुरू करता है, तो वह देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है। अब उसे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुलाया गया है। एक छोटे से शहर से वह इतना आगे आ गया है। उसके जीवन में कई कठिन चुनौतियां थीं लेकिन वह लड़ता रहा। वह हमेशा क्रिकेट से जुड़ा रहा। जब आपका ध्यान सही होता है तो आपको सफलता मिलती है। मैं खुद एक क्रिकेटर था। उन्होंने मुझे एक बच्चे के रूप में खेलते देखा। हालांकि, वह अंडर 19 में यूपी के लिए नहीं खेल सका लेकिन 2018 में उसका चयन अंडर 23 में हुआ और तब से उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह तब से लगातार प्रगति कर रहा है, चाहे वह रणजी ट्रॉफी हो, आईपीएल आदि। भारत के लिए खेलने का उसका सपना भी सच हो गया है।

दलीप ट्रॉफी में चमके दयाल, मां ने कही दिल की बात
यश को दलीप ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी का फायदा मिला है। इंडिया बी के लिए खेलते हुए पहली पारी में उन्होंने एक और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। उनकी गेंदबाजी की बदौलत ही इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रनों से हराया। मीडियम पेसर की मां ने भी 16 सदस्यीय टीम में बेटे के चयन पर दिल की बात कही। मां राधा दयाल ने कहा- यह हमारे लिए खुशी की बात है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। हम सब मिलकर इसे मना रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य इकट्ठे हुए हैं और पटाखे फोड़ेंगे। हम अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकते। यह सब करने में बहुत मेहनत लगी है। हम उसे प्रेरित करते रहे और उसे आगे बढ़ने की सकारात्मकता देते रहे, चाहे कुछ भी हो जाए।
विज्ञापन

दयाल का करियर
यश दयाल ने 24 फर्स्ट क्लास में मैच खेले हैं। उन्होंने अब तक 76 विकेट चटकाए हैं। इसमें एक बार उन्होंने पांच विकेट और पांच बार चार विकेट लिए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने कुल 20 मैचों में 32 विकेट लिए हैं। वहीं, 56 टी20 मैच में उन्होंने 53 विकेट हासिल किए हैं। वर्तमान में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। आईपीएल में उनके नाम 28 मैचों में 28 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed