फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN VIDEO: Virat Kohli mistake could have cost Team India, but Rishabh Pant save him, KL Rahul reaction

VIDEO: कोहली की यह गलती पड़ सकती थी भारी, लेकिन पंत ने उन्हें बचाया, राहुल ने भारतीय विकेटकीपर को किया सलाम

Sat, 17 Dec 2022 06:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 Dec 2022 06:03 PM IST
सार

उमेश यादव ने ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने शांतो को पवेलियन भेजा। हालांकि, शांतो का आउट होना एक दिलचस्प वाक्या रहा। यह घटना 47वें ओवर में घटी।

विज्ञापन
IND vs BAN VIDEO: Virat Kohli mistake could have cost Team India, but Rishabh Pant save him, KL Rahul reaction
कोहली और पंत की जुगलबंदी ने कमाल दिखाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 272 रन बना लिए हैं। पांचवें दिन बांग्लादेश को जीत के लिए 241 रन की जरूरत है, जबकि भारत को चार विकेट चटकाने हैं। 
विज्ञापन


Image

भारत ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस तरह बांग्लादेश को 513 रन का लक्ष्य मिला। टीम ने तीसरे दिन बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए थे। नजमुल हुसैन शांतो और जाकिर हसन क्रीज पर थे। वहीं, चौथे दिन भी इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। अपना पहला टेस्ट खेल रहे जाकिर ने पहला शतक जड़ा, वहीं शांतो ने भी 67 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 124 रन की ओपनिंग साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने शांतो को पवेलियन भेजा। हालांकि, शांतो का आउट होना एक दिलचस्प वाकया रहा। यह घटना 47वें ओवर में घटी। उमेश की गेंद को शांतो ने स्लिप में खेला, जहां विराट कोहली मौजूद थे। गेंद कोहली के हाथ से लगकर छिटक गई, लेकिन वहीं खड़े विकेटकीपर पंत ने क्विक रिफ्लेक्स दिखाते हुए डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपक लिया। गेंद कोहली के हाथ से लगकर दूर जा रही थी, लेकिन पंत अपनी बाईं ओर डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया।
विज्ञापन

कोहली की यह गलती टीम इंडिया को भारी पड़ सकती थी, लेकिन पंत ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद कप्तान केएल राहुल का रिएक्शन भी देखने लायक था। वह दौड़ते हुए आए और पंत को सलाम किया, जैसे वह कैच लेने के लिए पंत का आभार जता रहे हों। इस विकेट से भारतीय गेंदबाज फॉर्म में लौटे। इसके बाद अश्विन ने जाकिर हसन को आउट किया। वह 100 रन बना सके। वहीं, अक्षर पटेल ने यासिर अली, मुशफिकुर रहीम और नुरुल हसन को आउट किया। कुलदीप यादव ने लिटन दास को आउट किया। फिलहाल शाकिब और मेहदी हसन मिराज बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Image

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 404 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा ने 90 रन की पारी खेली थी, जबकि श्रेयस अय्यर ने 86 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और कुलदीप यादव ने 40 रन की पारी खेली। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर समाप्त हुई। कुलदीप ने पांच विकेट झटके, जबकि सिराज को तीन विकेट मिले। शुभमन गिल के 110 रन और पुजारा के नाबाद 102 रन की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित की और 513 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed