फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN VIDEO 1st test: Drama on field, Siraj and Liton Das clashed, Kohli made fun of Bangladeshi batter

IND vs BAN VIDEO: मैदान पर भारी ड्रामा, सिराज और लिटन दास भिड़े, कोहली ने उड़ाया बांग्लादेशी बैटर का मजाक

Fri, 16 Dec 2022 11:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Dec 2022 11:00 PM IST
सार

पारी समाप्त होने के बाद सिराज ने खुलासा किया कि उन्होंने लिटन से कहा था कि संभल कर खेलें, क्योंकि यह कोई टी20 मैच नहीं है। बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य मिला है।

विज्ञापन
IND vs BAN VIDEO 1st test: Drama on field, Siraj and Liton Das clashed, Kohli made fun of Bangladeshi batter
सिराज और लिटन दास के बीच भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कई बार भिड़ंत देखने को मिली। हालांकि, सबसे दिलचस्प घटना मोहम्मद सिराज और लिटन दास के बीच घटी।
विज्ञापन

दरअसल गुरुवार को जब बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी, तब सिराज और लिटन दास भिड़ गए। 14वें ओवर में सिराज गेंदबाजी के लिए आए और एक शानदार गेंद फेंकी, जिस पर लिटन ने डिफेंसिव शॉट लगाया। इसके बाद सिराज लिटन के करीब पहुंचे और उन्हें कुछ कहा। इस पर लिटन भी घूरकर देखने लगे और इस तरह का एक्स्प्रेशन बनाया कि उन्होंने कुछ सुना नहीं फिर से बोलो। ऐसा कहते-कहते वह हाफ क्रीज तक पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अंपायर ने लिटन को दूर किया। इसके बाद अगली गेंद पर सिराज ने इन-स्विंगर डाली जो लिटन के बल्ले को बीट करते हुए स्टंप से जा टकराई। इस पर सिराज ने जोर से हंसते हुए लिटन को चिढ़ाया। इतना ही नहीं विराट कोहली भी लिटन दास का मजाक उड़ाते दिखे। कोहली ने उसी अंदाज में हाथ कान पर रखा, जैसा लिटन ने सिराज के समय किया था। हालांकि, लिटन ने कुछ कहा नहीं और वह वापस पवेलियन लौट गए। पारी समाप्त होने के बाद सिराज ने खुलासा किया कि उन्होंने लिटन से कहा था कि संभल कर खेलें, क्योंकि यह कोई टी20 मैच नहीं है।
विज्ञापन

मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके। इस तरह दूसरी पारी में टीम इंडिया को 254 रन की लीड थी। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए और कुल 512 रन की बढ़त बनाई। शुभमन गिल ने 110 रन बनाए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 102 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली भी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान राहुल 23 रन बनाकर आउट हुए। अगले दो दिन में बांग्लादेश को 471 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed