फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Test and ODI Series Schedule full schedule of India tour of Bangladesh

IND vs BAN: इसी महीने 72वां शतक लगा सकते हैं कोहली, बांग्लादेश के साथ सीरीज चार दिसंबर से, जानें पूरा शेड्यूल

Thu, 01 Dec 2022 07:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 07:10 PM IST
सार

विराट ने अपना आखिरी टेस्ट शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इसके बाद उन्होंने अपना एकमात्र शतक टी20 फॉर्मेट में लगाया है। अब कोहली बांग्लादेश के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने शतक का सूखा खत्म कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
IND vs BAN Test and ODI Series Schedule full schedule of India tour of Bangladesh
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड का दौरा पूरा करने के बाद भारतीय टीम अब बांग्लादेश के दौरे पर है। यहां टीम इंडिया तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड दौरे में भारत को छह मैच खेलने थे, लेकिन बारिश की वजह से सिर्फ तीन मैच का ही नतीजा निकल पाया। एक टी20 और दो वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए। वहीं, एक टी20 मैच बारिश की वजह से टाई हो गया। हालांकि, बांग्लादेश के दौरे पर बारिश की संभावना कम है और सभी मैच पूरे होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या टी20 टीम के कप्तान थे। वहीं, शिखर धवन को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को इस दौरे पर आराम दिया गया था। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में सभी सीनियर खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। रोहित और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी इस सीरीज में खेलते दिखेंगे। इस दौरान विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 72वां शतक भी लगा सकते हैं। 
विज्ञापन


विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इसके बाद उनका एकमात्र शतक टी20 फॉर्मेट में आया है। अब कोहली पुरानी लय में लौट चुके हैं और लगातार मैच जिताऊ पारियां खेल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जी रही है कि कोहली अपने टेस्ट शतक का सूखा बांग्लादेश में खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडेः  
चार दिसंबर, ढाका
दूसरा वनडेः सात दिसंबर, ढाका
तीसरा वनडेः 10 दिसंबर, चटगांव

भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्टः
14-18 दिसंबर, चटगांव
दूसरा टेस्टः 22-26 दिसंबर, ढाका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed