{"_id":"6360c490dbcd690edb3b6adc","slug":"ind-vs-ban-t20-world-cup-2022-indian-coach-rahul-dravid-comment-about-kl-rahul-says-we-know-his-quality","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: आउट ऑफ फॉर्म केएल राहुल को मिला टीम का साथ, कोच द्रविड़ बोले- उनकी क्षमता पर हमें भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: आउट ऑफ फॉर्म केएल राहुल को मिला टीम का साथ, कोच द्रविड़ बोले- उनकी क्षमता पर हमें भरोसा
Tue, 01 Nov 2022 02:28 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:28 PM IST
सार
राहुल ने इस साल 13 मैचों में 27.33 की औसत से 328 रन बनाए हैं। इस दौरान चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 62 और स्ट्राइक रेट 121.03 रहा है। राहुल के ये आंकड़े टी20 फॉर्मेट के हिसाब से ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल और राहुल द्रविड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के अनुभवी ओपनर केएल राहुल का फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप में ठीक नहीं है। राहुल तीन मैचों की तीन पारियों में एक बार भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। उन्होंने क्रमश: चार, नौ और नौ रन बनाए हैं। आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण राहुल की आलोचना हो रही है, लेकिन उन्हें टीम इंडिया का साथ मिला हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार (दो नवंबर) को एडिलेड में होने वाले मुकाबले से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि राहुल पर टीम को भरोसा है। हम उनकी क्षमताओं को जानते हैं। वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
द्रविड़ ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "वह (राहुल) एक अच्छे खिलाड़ी हैं। केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और ये चीजें होती रहती हैं। हम एक खिलाड़ी के रूप में उनकी गुणवत्ता को जानते हैं। हमें उन पर पूरा भरोसा है।" राहुल ने टी20 वर्ल्ड कप में 7.3 के खराब औसत से कुल 22 रन रन बनाए हैं। राहुल इस साल कोरोना संक्रमण और चोट के कारण कई मुकाबलों में नहीं खेल पाए।
ये भी पढ़ें: Dewald Brevis: वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका, 57 गेंद पर ठोंके 162 रन, 13 छक्के जड़े
ये भी पढ़ें: Dewald Brevis: वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका, 57 गेंद पर ठोंके 162 रन, 13 छक्के जड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने इस साल 13 मैचों में 27.33 की औसत से 328 रन बनाए हैं। इस दौरान चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 62 और स्ट्राइक रेट 121.03 रहा है। राहुल के ये आंकड़े टी20 फॉर्मेट के हिसाब से ठीक नहीं हैं।
क्या दिनेश कार्तिक खेलेंगे?
राहुल द्रविड़ ने चोटिल विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि टीम बुधवार को मैच से पहले उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला करेगी। कार्तिक ने पीठ में तकलीफ के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बीच में ही मैदान छोड़ दिया था। मैदान छोड़ने के बाद ऋषभ पंत ने स्टंप के पीछे विकेटकीपिंग की भूमिका संभाली थी। द्रविड़ ने बताया कि कार्तिक ने मंगलवार को अभ्यास किया था, लेकिन खेलने की पुष्टि मैच से पहले ही होगी।
ये भी पढ़ें: India Squad: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, दो नए चेहरों को मिला मौका

इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान और नीदरलैंड के हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार गई थी। वह बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर दो अंक हासिल करना चाहेगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने पिछले मैच में जिम्बाब्वे को तीन रन से हराया था। वह नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत चुका है। बांग्लादेशी टीम को सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी।