{"_id":"639da921d206d922fc13b8f6","slug":"ind-vs-ban-kl-rahul-and-shubman-gill-who-will-be-out-when-rohit-sharma-comes-wasim-jaffer-told-his-choice","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: रोहित शर्मा के आने पर केएल राहुल और शुभमन गिल में से कौन होंगे बाहर? वसीम जाफर ने बताई अपनी पसंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: रोहित शर्मा के आने पर केएल राहुल और शुभमन गिल में से कौन होंगे बाहर? वसीम जाफर ने बताई अपनी पसंद
Sat, 17 Dec 2022 05:03 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 17 Dec 2022 05:03 PM IST
सार
IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए रोहित शर्मा के लौटने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में टीम प्रबंधन के सामने यह परेशानी खड़ी हो सकती है वह पहले टेस्ट में कप्तानी कर रहे केएल राहुल और शतक लगाने वाले शुभमन गिल में से किसे बाहर करे।
विज्ञापन
केएल राहुल, रोहित शर्मा और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए दूसरी पारी में शतक जड़ दिया। अब दूसरे टेस्ट के लिए रोहित शर्मा के लौटने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में टीम प्रबंधन के सामने यह परेशानी खड़ी हो सकती है वह पहले टेस्ट में कप्तानी कर रहे केएल राहुल और शतक लगाने वाले शुभमन गिल में से किसे बाहर करे।
इस बारे में भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने अपनी राय रखी। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि कोई गेंदबाज रोहित शर्मा के लिए जगह बनाएगा। जाफर ने राहुल या गिल में से किसी को बाहर करने के बारे में कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा, ""यह एक पुरानी कहावत है कि जब बल्लेबाज प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो गेंदबाज बाहर हो जाते हैं। इसलिए मैं अनुमान लगा रहा हूं कि एक गेंदबाज घटेगा और एक बल्लेबाज जोड़ा जाएगा। हम देखेंगे कि गेंदबाजों में एक स्पिनर कम हो सकता है और रोहित शर्मा के लिए जगह बना सकता है।"
गिल-राहुल को बैठाना मुश्किल
राहुल के टीम के नामित उप-कप्तान होने और गिल के शतक बनाने के बाद दोनों में से किसी एक को बेंच पर बैठाना टीम प्रबंधन के लिए एक मुश्किल काम है। भारत ने पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की। उसने पहली पारी में बांग्लादेश को 150 रन पर समेट दिया। ऐसे में एक गेंदबाज को आराम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
अश्विन हो सकते हैं बाहर
भारत के लिए इस मैच में शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने शतक लगाया। पुजारा ने पहली पारी में 90 रन की पारी खेली थी। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 86 रन बनाए थे। अश्विन ने पहली पारी में अर्धशतक जड़ा था। पहली पारी में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। दूसरी पारी में अश्विन ने अब तक एक विकेट अपने नाम किया है। ऐसे में अश्विन को आराम दिया जा सकता है और उनके स्थान पर रोहित शर्मा उतर सकते हैं।
पहले मैच में अब तक क्या-क्या हुआ?
बांग्लादेश ने 513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन छह विकेट खोकर 272 रन बना लिए। यह मैच जीतने के लिए बांग्लादेश को 241 रन की जरूरत है। वहीं, टीम इंडिया को चार विकेट लेने हैं। दिन का खेल समाप्त हो चुका है और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन 40 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ मेहदी हसन मिराज नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैच के चौथे दिन भारत के लिए अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। वहीं, उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने शतक लगाया। नजमुल हसन ने 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहली पारी में 404 रन बनाए थे। बांग्लादेश पहली पारी में 150 रन ही बना सका था। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 258 रन बनाए। इससे बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य मिला।