फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Team India RRR connection Sachin Tendulkar praised Rohit Sharma Ravindra Jadeja Ravichandran Ashwin

IND vs AUS: टीम इंडिया का RRR कनेक्शन, नागपुर टेस्ट के बीच सचिन तेंदुलकर ने इन तीन खिलाड़ियों की तारीफ की

Fri, 10 Feb 2023 05:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

मैच में फिलहाल टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। उसने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में 177 रन पर ऑलआउट कर दिया था। वहीं, भारत ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 321 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में 144 रन से आगे है।

विज्ञापन
IND vs AUS Team India RRR connection Sachin Tendulkar praised Rohit Sharma Ravindra Jadeja Ravichandran Ashwin
सचिन तेंदुलकर, जूनियर एनटीआर और रामचरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। मैच के पहले दिन गुरुवार (नौ फरवरी) को रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की फिरकी का जादू देखने को मिला। वहीं, दूसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगा दिया। मैच में फिलहाल टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। उसने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में 177 रन पर ऑलआउट कर दिया था। वहीं, भारत ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 321 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में 144 रन से आगे है।
विज्ञापन

जडेजा ने पहली पारी में पांच और अश्विन ने तीन विकेट लिए थे। इसके बाद रोहित ने 212 गेंद पर 120 रनों की पारी खेली। जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर ली है। अश्विन ने बल्लेबाजी में भी योगदान दिया। उन्होंने 24 रन बनाए। रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन को सचिन तेंदुलकर ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR से जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने क्या ट्वीट किया?
तेंदुलकर ने ट्विटर पर रोहित, अश्विन और जडेजा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने टीम इंडिया से RRR का कनेक्शन जोड़ते हुए लिखा, ''RRR...रोहित, रवींद्र और रविचंद्रन की तिकड़ी ने इस टेस्ट में टीम इंडिया को आगे कर दिया है। रोहित ने शतक लगाकर आगे से टीम को लीड किया है। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।''
 
विज्ञापन

रोहित ने रचा इतिहास
रोहित ने टेस्ट में 17 महीने बाद सैकड़ा लगाया है। पिछली बार उन्होंने सितंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 127 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के शतक लगाकर रोहित ने इतिहास भी रच दिया। रोहित बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस और पाकिस्तान के बाबर आजम बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। रोहित वनडे में बतौर कप्तान तीन और टी20 में दो शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed