{"_id":"632b3f1a799b4023db29592a","slug":"ind-vs-aus-team-india-reached-nagpur-for-2nd-t20-rishabh-pant-suryakumar-yadav-gesture-wins-heart-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: दूसरे टी20 के लिए नागपुर पहुंची टीम इंडिया, ऋषभ-सूर्यकुमार के इस अंदाज ने जीता दिल, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: दूसरे टी20 के लिए नागपुर पहुंची टीम इंडिया, ऋषभ-सूर्यकुमार के इस अंदाज ने जीता दिल, देखें वीडियो
Wed, 21 Sep 2022 10:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:14 PM IST
सार
नागपुर में टीम इंडिया सीरीज को बराबर करने उतरेगी। उसे पहले मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम अगर यह मैच नहीं जीतती है तो सीरीज गंवा देगी। इस मैदान पर भारत के रिकॉर्ड को देखें तो वह पिछले छह साल से यहां नहीं हारा है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार (23 सितंबर) को दोनों टीमों के बीच यह मैच होगा। मुकाबले के लिए भारतीय खिलाड़ी नागपुर पहुंच गए हैं। मोहाली से लेकर नागपुर तक के सफर का एक छोटा सा वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी नागपुर एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और दीपक चाहर के स्टाइल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने फैंस की मुराद पूरी की। उन्होंने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए। पंत ने एक छोटे बच्चे को बल्ले पर ऑटोग्राफ दिया। दोनों खिलाड़ियों ने फैंस के लिए समय निकाला। कोरोनाकाल के बाद खिलाड़ी कम ही मौकों पर फैंस से मिल पा रहे हैं। सूर्यकुमार और पंत के इंस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
नागपुर में टीम इंडिया सीरीज को बराबर करने उतरेगी। उसे पहले मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम अगर यह मैच नहीं जीतती है तो सीरीज गंवा देगी। इस मैदान पर भारत के रिकॉर्ड को देखें तो वह पिछले छह साल से यहां नहीं हारा है।
टीम इंडिया नागपुर में पांचवीं बार टी20 मैच खेलने उतरेगी। वह पिछली बार यहां 10 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। तब 30 रन से मैच को अपने नाम किया था। नागपुर में अब तक खेले गए चार मैचों में भारतीय टीम को दो में जीत मिली है। वहीं, दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां पहली बार खेलेगी।
नागपुर में 2016 में मिली थी पिछली हार
भारत को नागपुर में पिछली हार 15 मार्च 2016 को मिली थी। तब न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-10 के मैच में 47 रन से हराया था। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 126 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 18.1 ओवर में 79 रनों पर ढेर हो गई थी। महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। उस हार के बाद से भारत ने यहां एक भी मैच नहीं गंवाया है।

Touchdown Nagpur 📍🧡#TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/Odt7nFjlTe
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) September 21, 2022