फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS T20I David Warner will not play in the T20 series against India

IND vs AUS T20I: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, स्टार ओपनर बल्लेबाज टीम से बाहर

Tue, 21 Nov 2023 12:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Nov 2023 12:12 PM IST
सार

ऑलराउंडर एरॉन हार्डी को टी20 टीम में शामिल किया गया है। केन रिचर्डसन टी20 सीरीज में स्पेंसर जॉनसन की जगह लेंगे। वनडे विश्व कप फाइनल के ठीक चार दिन बाद शुरू होने के बावजूद यह सीरीज वेस्टइंडीज और अमेरिका में अगले साल के टी20 संस्करण की तैयारी का हिस्सा है।

विज्ञापन
IND vs AUS T20I David Warner will not play in the T20 series against India
मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप जीतने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 23 नवंबर से खेली जाएगी। विशाखापट्टनम में होने वाले शुरुआती मैच से ठीक पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। वॉर्नर ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टीम के लिए 11 मैचों में सबसे ज्यादा 535 रन बनाए थे।
विज्ञापन


ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, 37 वर्षीय वॉर्नर उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनके अलावा विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और मिचेल मार्श के साथ मिचेल स्टार्क भी भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। कंगारू टीम को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 14 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन


एरॉन हार्डी टीम में शामिल
ऑलराउंडर एरॉन हार्डी को टी20 टीम में शामिल किया गया है। केन रिचर्डसन टी20 सीरीज में स्पेंसर जॉनसन की जगह लेंगे। वनडे विश्व कप फाइनल के ठीक चार दिन बाद शुरू होने के बावजूद यह सीरीज वेस्टइंडीज और अमेरिका में अगले साल के टी20 संस्करण की तैयारी का हिस्सा है। वेस्टइंडीज और यूएसए में अगले साल के टी20 संस्करण की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया छह और टी20 सीरीज खेलेगा। 35 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, एरॉन हार्डी, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सीन एबॉट, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, तनवीर संघा।

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार।
 
भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल
मैच तारीख मैदान
पहला टी20 23 नवंबर विशाखापत्तनम
दूसरा टी20 26 नवंबर तिरुवनंतपुरम
तीसरा टी20 28 नवंबर गुवाहाटी
चौथा टी20 1 दिसंबर रायपुर
पांचवां टी20 3 दिसंबर बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed