फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS T20i 2022 Top 5 Valuable Australian Players against India to Watch Out in T20 Series

IND vs AUS: वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कड़ी परीक्षा, इन पांच प्लेयर्स से रहना होगा सावधान

Fri, 16 Sep 2022 04:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Sep 2022 04:08 PM IST
सार

सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े खिलाड़ी फिटनेस या यूं कहें चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए। वहीं, डेविड वॉर्नर को इस सीरीज से आराम दिया गया है। ये चारों खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
IND vs AUS T20i 2022 Top 5 Valuable Australian Players against India to Watch Out in T20 Series
टिम डेविड, स्टीव स्मिथ, मैक्सवेल और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दो टी-20 सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से हो रही है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। तीन मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की असली परीक्षा होगी। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। वहीं, एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। 
विज्ञापन

सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े खिलाड़ी फिटनेस या यूं कहें चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए। वहीं, डेविड वॉर्नर को इस सीरीज से आराम दिया गया है। ये चारों खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा होंगे। चोट की वजह से बाहर होने वाले खिलाड़ी हैं- मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क और मिचेल मार्श। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिन खिलाड़ियों को इनका रिप्लेसमेंट बनाया है, वह भी तगड़े हैं और अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए परेशानी बन सकते हैं...
विज्ञापन

1. ग्लेन मैक्सवेल

Maxwell makes case for ODI elevation | cricket.com.au

विस्फोटक बल्लेबाज मैक्सवेल को हमेशा से भारतीय पिच रास आई है। वह जब भी यहां आते हैं, रन जरूर बनाते हैं। इस बार भी उनकी नजर टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपने फॉर्म को पुख्ता करने उतरेंगे। मैक्सवेल ने अब तक 87 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 30.56 की औसत और 153.38 के स्ट्राइक रेट से 2017 रन बनाए हैं। वहीं, भारतीय जमीन पर मैक्सवेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यहां नौ मैचों में 46 की औसत और 152.60 के स्ट्राइक रेट से 322 रन बनाए हैं। नाबाद 113 रन भारतीय जमीन पर  उनका सर्वोच्च स्कोर है। मैक्सवेल ने भारत में एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा है।

2. स्टीव स्मिथ

Australia's Steve Smith hits second successive ODI hundred against India to  seal series win | Cricket News | Sky Sports

ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ स्टीव स्मिथ भी भारतीय दौरे पर आ रहे हैं। स्मिथ को हमेशा से भारत के खिलाफ खेलना पसंद रहा है। चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या भारत वह हर जगह रन बनाते हैं। स्मिथ आईपीएल भी खेल चुके हैं। उनका अनुभव ऑस्ट्रेलिया के बहुत काम आएगा। हालांकि, टी-20 में स्मिथ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुए वनडे सीरीज में वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। स्मिथ ने अब तक 57 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 26.51 की औसत 125.75 के स्ट्राइक रेट से 928 रन बनाए हैं। भारतीय जमीन पर स्मिथ ने चार अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 27.66 की औसत और 120.28 के स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। 

3. एरॉन फिंच

Player of the Day, Sri Lanka vs Australia: Aaron Finch | Cricket News -  Times of India

कप्तान एरॉन फिंच भले ही पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हों, लेकिन भारतीय जमीन पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। फिंच ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत में टी-20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यहां सात मैचों में 29.28 की औसत और 138.51 के स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए हैं। वह इस दौरे पर अपना खोया हुआ फॉर्म हासिल करने की कोशिश करेंगे और भारत की बैटिंग पिच उन्हें इसमें मदद कर सकती है। ओवरऑल टी-20 की बात करें तो फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 92 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 35.25 की औसत और 145.29 के स्ट्राइक रेट से 2855 रन बनाए हैं। 172 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।

4. टिम डेविड

Shane Watson praises young Tim David and wants him in Australia team for  the t20 WC

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले चौंकाते हुए ऑलराउंडर टिम डेविड को अपने स्क्वॉड में शामिल किया। डेविड बेहद ही खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं, जो लगातार कई लंबे शॉट लगा सकते हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 11 मैचों में 47.67 की औसत और 157.72 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं। डेविड को भारत में आईपीएल खेलने का भी अनुभव है और वह इस दौरे पर इसका फायदा उठा सकते हैं।

5. एडम जम्पा

भारतीय जमीन पर निश्चित तौर पर स्पिनर्स को मदद मिलेगी। ऐसे में लेग स्पिनर एडम जम्पा घातक साबित हो सकते हैं। जम्पा भारत में टी-20 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने आठ मैचों में आठ विकेट लिए हैं। उनकी बराबरी पर नाथन कूल्टर नाइल और जेम्स फॉकनर हैं। जम्पा की भारत में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 23 रन देकर तीन विकेट है। जम्पा ने अब तक 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 71 विकेट झटके हैं। 19 रन देकर पांच विकेट टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।

Cummins wins Ashes and hearts with Khawaja gesture | Reuters

इसके अलावा पैट कमिंस भी भारतीय टीम के लिए घातक हो सकते हैं। कमिंस को भारत में खेलने का काफी अनुभव है। वह आईपीएल भी खेल चुके हैं। साथ ही कमिंस लोअर ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। आईपीएल में कई बार उन्होंने ऐसा किया है। वहीं, ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन और डेनियल सैम्स भी भारत के लिए घातक साबित हो सकते हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के सैम्स ने घातक स्विंग गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed