फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS T20i 2022 India and Australia Last Five Matches Records and Performance Check All Details

IND vs AUS: टीम इंडिया के सामने अब ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, जानें पिछले पांच मैचों में कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

Sun, 18 Sep 2022 08:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Sep 2022 08:21 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। इसके बाद 23 सितंबर को नागपुर में दूसरा और 25 सितंबर को हैदराबाद में तीसरा मुकाबला होगा। 

विज्ञापन
IND vs AUS T20i 2022 India and Australia Last Five Matches Records and Performance Check All Details
रोहित शर्मा और एरॉन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में हार के बाद टीम इंडिया अब घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। दोनों टीमें इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने उतरेगी। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। इसके बाद 23 सितंबर को नागपुर में दूसरा और 25 सितंबर को हैदराबाद में तीसरा मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


इस सीरीज से पहले हम आपको दोनों टीमों के हालिया फॉर्म के बारे में बता रहे हैं...

भारत का पिछले पांच टी20 मैचों में प्रदर्शन
अफगानिस्तान को हराया: एशिया कप के सुपर-4 राउंड के अंतिम मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया था।
श्रीलंका से मिली हार: एशिया कप के सुपर-4 राउंड के दूसरे मैच में टीम इंडिया को श्रीलंका ने हराकर हैरान कर दिया था। श्रीलंका ने उस मैच को छह विकेट से अपने नाम किया था।
पाकिस्तान से हारे: एशिया कप के सुपर-4 राउंड के पहले मैच में भारत को पाकिस्तान ने पांच विकेट से हराया था।
हॉन्गकॉन्ग को हराया: एशिया कप के ग्रुप दौर के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हराया था।
पाकिस्तान को दी शिकस्त: एशिया कप के ग्रुप दौर में भारत ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का पिछले पांच टी20 मैचों में प्रदर्शन
श्रीलंका से हारे:
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में चार विकेट से हराया था।
श्रीलंका को हराया: तीन टी20 मैचों के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को तीन विकेट से हराया था।
श्रीलंका को हराया: तीन टी20 मैचों के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था।
पाकिस्तान से जीते: पाकिस्तान के लाहौर में इकलौते टी20 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। मेजबान टीम को उसने तीन विकेट से हराया था।
श्रीलंका से हारे: पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने उसे पांच विकेट से हराया था।
विज्ञापन

पिछले पांच मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड समान
इस तरह दोनों टीमों के पिछले पांच मैचों के रिकॉर्ड को देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो-दो मैच हारे। तीन-तीन मुकाबलों में उसे जीत मिली।  ऑस्ट्रेलिया टीम मोहाली में छह साल से अधिक समय बाद टी-20 मैच खेलने उतरेगी। पिछला मैच उसने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टी-20 में 27 मार्च 2016 को खेला था जिसमें उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में कुल दो टी-20 खेले हैं, जिसमें मार्च 2016 में ही पाकिस्तान को 21 रन से हराया था। भारत ने इस मैदान में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और सभी में भारतीय टीम विजेता रही है। उसने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed