NZ Inning
246/5 (18.5 ov)
Mitchell Santner 5(5)*
Glenn Phillips 101 (47)
IND elected to bowl
{"_id":"690388850c2639b8990ad3af","slug":"ind-vs-aus-t20-2025-live-streaming-telecast-channel-where-how-to-watch-2nd-t20-india-vs-australia-match-online-2025-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS T20 Live Streaming: कहीं बारिश फिर ना डाल दे मैच में खलल, जानें कब और कहां देखें दूसरा टी20 मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS T20 Live Streaming: कहीं बारिश फिर ना डाल दे मैच में खलल, जानें कब और कहां देखें दूसरा टी20 मुकाबला
Fri, 31 Oct 2025 09:56 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:56 AM IST
सार
India vs Australia (IND vs AUS) T20 Live Streaming, Telecast: मेलबर्न में भी शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान है हालांकि भारतीय टीम अपनी लय बनाये रखने की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : @surya_14kumar
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कैनबरा में खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था और फैंस यही उम्मीद करेंगे कि दूसरे टी20 में बारिश का खलल नहीं पड़े और वे पूरे मैच का आनंद ले सकें। भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
मेलबर्न में भी बारिश की संभावना
अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे अपने आक्रामक खेल से टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी की नई परिभाषा गढने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से कप्तान सूर्यकुमार का बल्ला खामोश रहना चिंता का सबब बना हुआ था। पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में हालांकि सूर्यकुमार ने 24 गेंद में 39 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। उन्होंने जोश हेजलवुड को 125 मीटर ऊंचा छक्का लगाया जो लंबे समय तक याद रहेगा। मेलबर्न में भी शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान है हालांकि भारतीय टीम अपनी लय बनाये रखने की पूरी कोशिश करेगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम भी काफी आक्रामक क्रिकेट खेलती है। हेड, मार्श, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड और जोश इगलिस बड़े स्कोर बनाने का माद्दा रखते हैं। मिचेल स्टार्क के टी20 से संन्यास और पैट कमिंस के चोटिल होने से गेंदबाजी में अनुभव कम लग रहा है। ऐसे में हेजलवुड पर आक्रमण की जिम्मेदारी होगी जिसमें जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनैमैन और नाथन एलिस उनका साथ देंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है...
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्तूबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:15 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। आप amarujala.com पर इस मैच की लाइव कवरेज पढ़ सकते हैं।