फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS T20 2023 Who is Tanveer Sangha Profile Indian Origin Connection Know Cricket Career

Tanveer Sangha: कौन हैं भारतीय मूल के तनवीर सांघा, ऑस्ट्रेलिया के लिए कर रहे कमाल; ईशान-तिलक को किया आउट

Fri, 24 Nov 2023 10:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 10:09 PM IST
सार

भारत के खिलाफ टी20 मैच में तनवीर सांघा की जमकर पिटाई हुई, लेकिन अहम मौके पर उन्होंने दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापस ला दिया। तनवीर का भारत से खास नाता रहा है।

विज्ञापन
IND vs AUS T20 2023 Who is Tanveer Sangha Profile Indian Origin Connection Know Cricket Career
तनवीर सांघा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने दो विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, पूरे मैच के दौरान एक कंगारू खिलाड़ी चर्चा में बना रहा। मैच के बाद भी फैंस ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर तनवीर सांघा के बारे में बात करते रहे। सांघा भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम हिस्सा थे, लेकिन उनका नाम ही यह बयां कर रहा था कि भारतीय धरती से उनका कुछ तो नाता है। 
विज्ञापन


तनवीर ने इस मैच में चार ओवर में 47 रन देकर दो विकेट लिए। पूरे मैच के दौरान उनके खिलाफ भारतीय बल्लेबाज बड़े शॉट खेलते रहे, लेकिन अंत में उन्होंने अर्धशतक लगा चुके ईशान किशन और फिर तिलक वर्मा को आउट कर मैच में अपनी टीम को वापस ला दिया। हालांकि, रिंकू सिंह की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही। 
विज्ञापन


कौन हैं तनवीर सांघा?
तनवीर का जन्म 26 नवंबर 2001 को सिडनी में हुआ था। उनके पिता का नाम जोगा सांघा और मां का नाम उपनीत है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सिडनी के ईस्ट हिल्स बॉयज हाई स्कूल से पूरी की। तनवीर का रिश्ता भारत से काफी गहरा है। उनके पिता पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। जोगा सांघा 1997 में ऑस्ट्रेलिया गए थे। वह सिडनी में टैक्सी ड्राइवर हैं। वहीं, उनकी मां उपनीत अकाउंटेंट का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 विश्व कप में किया था कमाल
तनवीर ने 12 दिसंबर 2020 को बिग बैश लीग (बीबीएल) के मैच में सिडनी थंडर के लिए पहला टी20 खेला था। हालांकि, उन्होंने पहली बार 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के दौरान प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया। इस टूर्नामेंट में तनवीर ने 15 विकेट अपने नाम किए थे। बीबीएल में एक प्रभावशाली सीजन के बाद तनवीर को जनवरी 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रांस-तस्मान टी20 सीरीज के लिए पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। उसी साल उन्होंने शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए प्रथम श्रेणी में पहला मैच खेला था।


तेज गेंदबाज गुरिंदर संधू के बाद तनवीर सीनियर स्तर पर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी हैं। गुरिंदर ने 2015 में दो वनडे मैचों में भाग लिया था। तनवीर ने हाल ही में द हंड्रेड में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने तीन मैचों में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed