{"_id":"653c888ed982c461c805f1ca","slug":"ind-vs-aus-t20-2023-australia-squad-announced-against-india-for-t20i-series-captain-vice-captain-players-list-2023-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS T20: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, वेड करेंगे कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS T20: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, वेड करेंगे कप्तानी
Sat, 28 Oct 2023 09:35 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:35 AM IST
सार
अगले साल टी20 विश्व कप होना है और ऐसे में वेड को स्थाई रूप से कप्तानी सौंपी जा सकती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज विश्व कप 2023 के खत्म होने के बाद नवंबर-दिसंबर में खेली जाएगी।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को टीम की कमान सौंपी गई है। एरॉन फिंच के संन्यास लेने के बाद से वेड टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे कप्तान हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मिचेल मार्श को कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि, अब वेड को भी आजमाया जा रहा है। अगले साल टी20 विश्व कप होना है और ऐसे में वेड को अस्थाई रूप से कप्तानी सौंपी गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज विश्व कप 2023 के खत्म होने के बाद नवंबर-दिसंबर में खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
लीडरशिप ग्रुप को बढ़ाने की तैयारी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि वेड को अंतरिम आधार पर कप्तान बनाया गया है। वेड पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। फिंच इस साल फरवरी में रिटायर हुए थे और ऑस्ट्रेलिया स्थाई कप्तान नियुक्त करने को लेकर किसी हड़बड़ी में नहीं दिख रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि वेड पहले भी टीम की कमान संभाल चुके हैं और इस सीरीज में हम उनसे उम्मीद कर रहे हैं। इससे पहले मार्श कप्तानी कर चुके हैं और अब वेड के जरिये हमारे पास लीडरशिप ग्रुप बढ़ाने का मौका है।
Matthew Wade will captain Australia in their T20s against India!
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 28, 2023
See the squad here ⬇️ #INDvAUS https://t.co/5HKPhtWbsj
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड को आराम
इस टी20 टीम में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को मौका नहीं दिया गया है। वहीं, मिचेल मार्श और कैमरन ग्रीन भी वनडे विश्व कप के बाद घर लौट जाएंगे। डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड विश्व कप के बाद इस टी20 सीरीज के लिए रुकेंगे। वॉर्नर के टीम में शामिल होने से यह तय है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल फिलहाल में संन्यास लेने नहीं जा रहे हैं। साथ ही अगले साल कैरिबियाई धरती पर टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे। हेड और स्मिथ में से कोई एक उनके साथ पारी की शुरुआत कर सकता है।
23 नवंबर को खेला जाएगा पहला टी20
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 23 नवंबर को होगी, जबकि वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। पहला मैच विशाखापटनम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम, तीसरा मैच 28 नवंबर को गुवाहाटी, चौथा मैच एक दिसंबर को नागपुर और पांचवां मैच तीन दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को 14 दिसंबर से अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।
ऐसा है ऑस्ट्रेलिया का टी20 शेड्यूल
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद से सिर्फ तीन टी20 मुकाबले खेले हैं। अगले साल जून में टी20 विश्व कप से पहले उसे 11 और टी20 खेलने हैं। भारत के खिलाफ पांच टी20 के अलावा उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में तीन और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्च में आईपीएल खेलने आएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम
मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, शॉन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज शेड्यूल (सभी मैच शाम सात बजे से खेले जाएंगे)
मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, शॉन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज शेड्यूल (सभी मैच शाम सात बजे से खेले जाएंगे)
- 23 नवंबर: पहला टी20 (विशाखापटनम)
- 26 नवंबर: दूसरा टी20 (तिरुवनंतपुरम)
- 28 नवंबर: तीसरा टी20 (गुवाहाटी)
- 1 दिसंबर: चौथा टी20 (नागपुर)
- 3 दिसंबर: पांचवां टी20 (हैदराबाद)