फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Sunil Gavaskar big attack on Cricket Australia said selectors should resign

IND vs AUS: सुनील गावस्कर का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा हमला, बोले- चयनकर्ताओं को देना चाहिए इस्तीफा

Mon, 06 Mar 2023 06:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 06 Mar 2023 06:44 PM IST
सार

गावस्कर का मानना है कि चयनकर्ताओं को टीम में चोटिल खिलाड़ियों को चुनने के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट मैच नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs AUS Sunil Gavaskar big attack on Cricket Australia said selectors should resign
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए चुनी गई टीम के लिए चयनकर्ताओं को लताड़ा है। गावस्कर का मानना है कि चयनकर्ताओं को टीम में चोटिल खिलाड़ियों को चुनने के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट मैच नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन

गावस्कर ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि अगर उनकी टीम अंतिम मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर लेती है, उसके बाद भी चयनकर्ताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीम के खिलाड़ियों पर भड़ास निकाल रहे हैं, जबकि उन्हें अपनी टीम के चयनकर्ताओं से सवाल पूछने चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS Sunil Gavaskar big attack on Cricket Australia said selectors should resign
जोश हेजलवुड - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने उठाए ये सवाल
गावस्कर ने कहा, ''चयनकर्ता उन तीन खिलाड़ियों (हेजलवुड, स्टार्क और कैमरून ग्रीन) को कैसे चुन सकते हैं, जिनके बारे में पता था कि वह पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे? आधी सीरीज के लिए टीम मैनेजमेंट के पास चुनने के लिए सिर्फ 13 खिलाड़ी ही थे। उसके बाद उन्होंने एक नए खिलाड़ी (मैथ्यू कुहनेमैन) को टीम में चुना, जबकि उनके जैसा खिलाड़ी पहले से ही टीम में था। अगर उन्हें नहीं लगता था कि टीम का खिलाड़ी काफी अच्छा है, तो उन्होंने उसे पहले स्थान पर क्यों चुना? कुल मिलाकर टीम प्रबंधन के पास चुनने के लिए 12 खिलाड़ी ही थे। अगर उन्हें जिम्मेदारी का जरा भी अहसास है तो चयनकर्ताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए।''
विज्ञापन

भारत को अंतिम टेस्ट में चाहिए जीत
भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। उसने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। उसके बाद दिल्ली टेस्ट को उसने छह विकेट से अपने नाम कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर में वापसी की। उसने तीसरे टेस्ट को नौ विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की। भारत के लिए चौथा टेस्ट जीतना काफी जरूरी है। अगर उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस टेस्ट को जीतना होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो फिर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के हार की दुआ करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed