फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Should KL Rahul be dropped from the third Test against Australia? ChatGPT gave this answer

IND vs AUS: क्या केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर करना चाहिए? ChatGPT ने दिया यह जवाब

Wed, 22 Feb 2023 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Feb 2023 04:17 PM IST
सार

कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने संकेत दिए हैं कि राहुल को और मौके दिए जाएंगे, लेकिन तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम चुनते वक्त चयनकर्ताओं ने जरूर विकेटकीपर बल्लेबाज को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Should KL Rahul be dropped from the third Test against Australia? ChatGPT gave this answer
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्हें लेकर क्रिकेट जगत में दो राय बन गई है। कुछ फैंस और आकाश चोपड़ा जैसे पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि उनका समर्थन किया जाना चाहिए और खिलाना चाहिए, जबकि वेंकटेश प्रसाद समेत कुछ पूर्व क्रिकेटर्स उन्हें टीम से ड्रॉप करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

केएल राहुल को लेकर आकाश और वेंकटेश सोशल मीडिया पर भी भिड़ गए। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने संकेत दिए हैं कि राहुल को और मौके दिए जाएंगे, लेकिन तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम चुनते वक्त चयनकर्ताओं ने जरूर विकेटकीपर बल्लेबाज को चेतावनी दी है। अगले दो टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करते हुए राहुल को उपकप्तान के पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS: Should KL Rahul be dropped from the third Test against Australia? ChatGPT gave this answer
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों की राय अलग-अलग होने पर एक न्यूज पोर्टल ने केएल राहुल की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने के लिए चैटजीपीटी (ChatGPTP), जो कि एक वायरल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित प्लेटफॉर्म है, उसकी मदद ली। सवाल पूछे जाने पर चैटजीपीटी ने यह तो नहीं बताया कि क्या बल्लेबाज को ड्रॉप किया जाना चाहिए या नहीं, लेकिन कुछ कारकों पर निर्णय लेने की जरूर सलाह दी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

सवाल: क्या केएल राहुल को भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर देना चाहिए?
जवाब: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैंग्वेज मॉडल के रूप में, मेरे पास कुछ खास लोगों या टीमों के बारे में व्यक्तिगत राय या पूर्वाग्रह नहीं हैं। हालांकि, एक जनरल रूल के मुताबिक किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने का निर्णय उनके हाल के प्रदर्शन और फिटनेस पर आधारित होना चाहिए। साथ ही क्या उनकी स्किल और क्षमताएं टीम की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं या नहीं, यह भी देखा जाना चाहिए।

अगर टेस्ट मैचों में केएल राहुल का हालिया प्रदर्शन लगातार खराब रहा है और टीम में अन्य खिलाड़ी हैं जो संभावित रूप से उनकी स्थिति में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, तो टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम से बाहर करने पर विचार कर सकता है। हालांकि, यदि राहुल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके स्किल को टीम की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, तो उन्हें टीम में बनाए रखा जा सकता है। अंतत: टीम चयन के फैसले टीम मैनेजमेंट द्वारा विभिन्न कारकों के आधार पर किए जाते हैं, जिसमें खिलाड़ी का फॉर्म, फिटनेस और टैक्टिक्स शामिल हैं। यह स्थिति के मुताबिक परिवर्तन के अधीन हैं।

शुभमन गिल को खिलाने की मांग

IND vs AUS: Should KL Rahul be dropped from the third Test against Australia? ChatGPT gave this answer
केएल राहुल और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल का नहीं चलना और शुभमन गिल के फॉर्म में होने के बावजूद उन्हें मौका नहीं देने पर टीम मैनेजमेंट को बार-बार सफाई देनी पड़ रही है। अब दिल्ली में दूसरे टेस्ट में भी राहुल फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में एक रन बनाए। ऐसे में एकबार फिर शुभमन गिल को प्लेइंग-11 में वापस लाने की मांग उठने लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में राहुल की जगह शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। 

क्या कहते हैं केएल राहुल के आंकड़े
केएल राहुल के फॉर्म की बात करें तो यह बल्लेबाज पिछले कुछ समय से रन बनाने में विफल रहा है। पिछली 10 टेस्ट पारियों में राहुल सिर्फ 125 रन बना सके हैं। इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। राहुल ने टेस्ट में पिछला अर्धशतक जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। राहुल ने टेस्ट में पिछला शतक दिसंबर 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही लगाया था।
सिर्फ राहुल ही नहीं, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली का बल्ला भी नहीं चल रहा है। पिछले कई टेस्ट मैचों में टॉप ऑर्डर की विफलता के बाद मिडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर ने भारतीय टीम को उबारा है। नागपुर टेस्ट में कप्तान रोहित का शतक टीम को राहत देने वाला रहा था। वहीं, दिल्ली में अक्षर पटेल और अश्विन ने भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था।

IND vs AUS: Should KL Rahul be dropped from the third Test against Australia? ChatGPT gave this answer
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ChatGPT?
इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में चैटजीपीटी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। ओपनएआई कंपनी द्वारा तैयार किए गए इस चैटबॉट से आप जो भी सवाल करते हैं। उसका यह लगभग सटीक उत्तर देता है। इससे आप किसी गहरे दार्शनिक सवाल से लेकर अपनी किसी समस्या के समाधान के बारे में पूछ सकते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसके लॉन्च होने के महज कुछ दिनों के भीतर ही लाखों लोग इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने लगे हैं। यह चैटबॉट टूल टेक्स्ट एडिटिंग, गणित की समस्याओं को सुलझाने के साथ-साथ कई दूसरे काम भी कर सकता है। ऐसे में कई विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट टूल के आने से दुनिया भर में करोड़ों नौकरियां जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed