{"_id":"63f60519fe38e8056a0cc82f","slug":"ind-vs-aus-shashi-tharoor-pulls-sanju-samson-in-kl-rahul-selection-controversy-raises-questions-about-odi-team-2023-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: केएल राहुल चयन विवाद में शशि थरूर ने सैमसन को खींचा, कांग्रेस नेता ने वनडे टीम को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: केएल राहुल चयन विवाद में शशि थरूर ने सैमसन को खींचा, कांग्रेस नेता ने वनडे टीम को लेकर उठाए सवाल
Wed, 22 Feb 2023 05:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:35 PM IST
सार
संजू सीमित ओवरों में टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल हैं, लेकिन अभी उन्हें शामिल नहीं किया गया है। सैमसन इस साल तीन जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में टी20 मैच में खेले थे। उसके बाद वह चोट के कारण बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
संजू सैमसन और शशि थरूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केएल राहुल को खराब फॉर्म में होने के बावजूद लगातार मौके दिए जाने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम प्रबंधन की लगातार खिंचाई हो रही है। पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद सबसे ज्यादा मुखर होकर सामने आए हैं। उन्होंने राहुल के आंकड़े भी ट्विटर शेयर किए और उनके चयन को गलत ठहराया। अब इस विवाद में कांग्रेस नेता शशि थरूर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम लेकर टीम चयन पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल की लगातार विफलता के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन की दृढ़ता की निंदा करने वाले एक ट्वीट पर थरूर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ''...और संजू सैमसन के बारे में क्या? एकदिवसीय मैचों में 76 का औसत और फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय टीम से बाहर कर दिया गया। खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देना ठीक है, लेकिन निश्चित रूप से प्रतिभाशाली खिलाड़ी की कीमत पर नहीं?"
And what about @IamSanjuSamson ? Averaging 76 in ODIs and yet again omitted from the ODI squad against Australia. It’s all very well to give non-performers a long rope but surely not at the expense of talented performers? https://t.co/tg56JJMTue
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 21, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
चोटिल हो गए थे सैमसन
दरअसल, थरूर केरल के खिलाड़ी सैमसन के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेता ने भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के चयन के पक्ष में बात की है। संजू सीमित ओवरों में टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल हैं, लेकिन अभी उन्हें शामिल नहीं किया गया है। सैमसन इस साल तीन जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में टी20 मैच में खेले थे। उसके बाद वह चोट के कारण बाहर हो गए थे।

राहुल के प्रदर्शन में निरंतरता कमी
जहां तक केएल राहुल की बात है तो उनका 2022 में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। लगभग आधे साल तक चोट से बाहर रहने के बाद इस खिलाड़ी ने एशिया कप और टी20 विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने कुछ अर्धशतक जरूर लगाए, लेकिन स्ट्राइक रेट और निरंतरता की कमी को लेकर उनकी आलोचना हुई। बड़े मैचों में उनमें आक्रामकता की कमी दिखी।

राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन
इस साल राहुल ने अपनी तीन टेस्ट पारियों में सिर्फ 38 रन ही बनाए हैं। कुल मिलाकर उन्होंने पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में छह पारियों में 29.60 की औसत से एक अर्धशतक की मदद से 148 रन बनाए हैं। राहुल ने पिछले साल चार टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 17.12 की औसत से एक अर्धशतक के साथ 137 रन बनाए। उनका टेस्ट में 50 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।
पिछले साल 10 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 27.88 की औसत से 251 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। 2022 में 16 टी20 में उन्होंने 62 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 28.93 की औसत से 434 रन और छह अर्धशतक बनाए। पिछले साल कुल मिलाकर 30 मैचों में केएल ने 25.68 की औसत से 822 रन बनाए, जिसमें नौ अर्धशतक शामिल थे।