Record: बुमराह ने मार्श को शून्य पर आउट कर बनाया खास रिकॉर्ड, रोहित विश्व कप में सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान
भारत का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150वां वनडे मैच है। किसी एक टीम के खिलाफ भारत का यह दूसरा सबसे ज्यादा वनडे मैच है।
विस्तार
विश्व कप मैच में भारत के लिए सबसे उम्रदराज कप्तान
| उम्र | कप्तान | विश्व कप |
| 36 साल 161 दिन | रोहित शर्मा | 2023 |
| 36 साल 124 दिन | मोहम्मद अजहरुद्दीन | 1999 |
| 34 साल 71 दिन | राहुल द्रविड़ | 2007 |
| 34 साल 56 दिन | एस वेंकटराघवन | 1979 |
| 33 साल 262 दिन | एमएस धोनी | 2015 |
ऑस्ट्रेलिया का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर, बुमराह ने बनाया रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने पहले पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 43 रन बनाए। यह पिछले 15 वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पावरप्ले (शुरुआती 10 ओवर) में न्यूनतम स्कोर है। इस मैच से पहले पिछले 14 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पावरप्ले में औसत स्कोर 76 रन का था। ऑस्ट्रेलिया को पावरप्ले में एकमात्र झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा। मार्श खाता भी नहीं खोल सके। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट किया। इस विकेट के साथ उन्होंने खास रिकॉर्ड बनाया। यह विश्व कप में पहली बार है जब भारतीय गेंदबाज ने किसी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को शून्य पर आउट किया।
भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150वां मैच
किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारत की ओर से सर्वाधिक वनडे मैच:
- 167 मैच: vs श्रीलंका
- 150 मैच: vs ऑस्ट्रेलिया*
- 142 मैच: vs वेस्टइंडीज
- 134 मैच: vs पाकिस्तान
- 116 मैच: vs न्यूजीलैंड
- 106 मैच: vs इंग्लैंड
विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा कैच
वनडे विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक कैच (गैर-विकेटकीपर)
- 15 कैच: विराट कोहली*
- 14 कैच: अनिल कुंबले
- 12 कैच: कपिल देव
- 12 कैच: सचिन तेंदुलकर
Excellent catch by Virat Kohli. One of the best fielder ever
— KRISHNA (@KrishnaVK_18) October 8, 2023
Fitness freak they said, very well said. 🥵🔥#INDvsAUS#ViratKohli𓃵https://t.co/ow8SuIm4Ix
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने वनडे विश्व कप में हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और मार्क वॉ ऐसा कर चुके हैं।
वनडे विश्व कप में सबसे तेज हजार रन (पारियों के हिसाब से)
- 19 पारी: डेविड वार्नर*
- 20 पारी: सचिन तेंदुलकर/एबी डिविलियर्स
- 21 पारी: विव रिचर्ड्स/सौरव गांगुली
- 22 पारी: मार्क वॉ
- 22 पारी: हर्शल गिब्स
वनडे विश्व कप में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
- 1743 रन: रिकी पोंटिंग
- 1085 रन: एडम गिलक्रिस्ट
- 1033 रन: डेविड वार्नर
- 1004 रन: मार्क वॉ
- 987 रन: मैथ्यू हेडन