फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Records Head to Head Know Team India Top 5 Players List from Virat Kohli to Jasprit Bumrah

IND vs AUS Records: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने में विराट कोहली नंबर-1, गेंदबाजों में बुमराह शीर्ष पर

Sun, 18 Sep 2022 08:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Sep 2022 08:13 PM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। टीमें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मैदान पर उतरेंगी। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और स्टीव स्मिथ लंबे समय के बाद आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
IND vs AUS Records Head to Head Know Team India Top 5 Players List from Virat Kohli to Jasprit Bumrah
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज मंगलवार (20 सितंबर) से शुरू हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। टीमें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मैदान पर उतरेंगी। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और स्टीव स्मिथ लंबे समय के बाद आमने-सामने होंगे। वहीं, गेंदबाजी में भारत के जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी। कोहली भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, गेंदबाजों में बुमराह शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन

IND vs AUS Records Head to Head Know Team India Top 5 Players List from Virat Kohli to Jasprit Bumrah
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली के 19 मैचों की 18 पारियों में 718 रन हैं। उनका औसत 59.83 और स्ट्राइक रेट 146.23 है। विराट ने कंगारूओं के खिलाफ सात अर्धशतक लगाए हैं। वह एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच हैं। फिंच के नाम 15 मैचों की 15 पारियों में 440 रन हैं। उनका औसत 29.33 और स्ट्राइक रेट 136.22 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज
खिलाड़ी पारी रन औसत
विराट कोहली 18 718 59.83
एरॉन फिंच 15 440 29.33
ग्लेन मैक्सवेल 15 431 33.15
शिखर धवन 13 347 28.91
रोहित शर्मा 16 318 22.71
महेंद्र सिंह धोनी 15 313 39.12
शेन वॉटसन 8 302 50.33
युवराज सिंह 8 283 56.60
मैथ्यू वेड 7 270 45.00
डेविड वॉर्नर 9 220 27.50
विज्ञापन

IND vs AUS Records Head to Head Know Team India Top 5 Players List from Virat Kohli to Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
शीर्ष-3 गेंदबाजों में बुमराह और अश्विन
दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने 11 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन हैं। उन्होंने आठ मैचों में 10 विकेट झटके थे। अश्विन नौ मैचों में 10 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बुमराह एशिया कप में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय हासिल करने के लिए उतरेंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-10 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच विकेट इकोनॉमी रेट
जसप्रीत बुमराह 11 15 7.45
शेन वॉटसन 8 10 7.55
रविचंद्रन अश्विन 9 10 8.43
एडम जम्पा 11 9 6.12
भुवनेश्वर कुमार 7 8 6.21
नाथन कूल्टर नाइल 8 8 9.12
रवींद्र जडेजा 10 8 7.96
जेसन बेहरेनडॉर्फ 6 7 6.80
टी नटराजन 3 6 6.91
युवराज सिंह 10 6 7.58

भारत का 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया टीम मोहाली में छह साल से अधिक समय बाद टी-20 मैच खेलने उतरेगी। पिछला मैच उसने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टी-20 में 27 मार्च 2016 को खेला था जिसमें उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में कुल दो टी-20 खेले हैं, जिसमें मार्च 2016 में ही पाकिस्तान को 21 रन से हराया था। भारत ने इस मैदान में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और सभी में भारतीय टीम विजेता रही है। उसने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। टी-20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया को आठ मैच खेलने हैं।  भारत के बाद उसे वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से सीरीज खेलनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed