फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Ravindra Jadeja will play Ranji Trophy before India vs Australia Test series to prove fitness

IND vs AUS Test: जडेजा के सामने फिटनेस साबित करने की चुनौती, टेस्ट सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे

Sun, 15 Jan 2023 10:11 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 15 Jan 2023 10:11 AM IST
सार

24 से 27 जनवरी तक सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में तमिलनाडु के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जडेजा इस मैच में खेलेंगे।

विज्ञापन
IND vs AUS Ravindra Jadeja will play Ranji Trophy before India vs Australia Test series to prove fitness
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया। जडेजा पिछले साल एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए हैं। जडेजा दो टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में तो हैं, लेकिन पहले उन्हें फिटनेस साबित करने के लिए कहा गया है। इसके लिए वह रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन

24 से 27 जनवरी तक सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में तमिलनाडु के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, जडेजा को इस मैच के लिए सौराष्ट्र की टीम में रखा जाएगा। एशिया कप में चोटिल होने के बाद जडेजा के दाहिने घुटने की सर्जरी हुई थी। वह अभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS Ravindra Jadeja will play Ranji Trophy before India vs Australia Test series to prove fitness
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
फिटनेस टेस्ट करना होगा पास
चयनकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जडेजा के चयन पर तभी विचार किया जाएगा जब एनसीए उनकी फिटनेस को प्रमाणित करेगा। जडेजा ने कथित तौर पर इस सप्ताह की शुरुआत में बल्लेबाजी और गेंदबाजी फिर से शुरू की, लेकिन प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए तैयार और उपलब्ध माने जाने के लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
विज्ञापन

पंत की अनुपस्थिति में जडेजा का होना जरूरी
जडेजा टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए निचले क्रम पर शानदार बल्लेबाजी करते हैं। वह टीम को संतुलित करते हैं। खासकर ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में निचले क्रम में उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी के होने की आवश्यकता है। वह रविचंद्रन अश्विन के साथ एक खतरनाक स्पिन जोड़ी भी बनाते हैं।

IND vs AUS Ravindra Jadeja will play Ranji Trophy before India vs Australia Test series to prove fitness
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज नौ फरवरी को नागपुर में शुरू होगी। 17 फरवरी से दिल्ली में दूसरा टेस्ट, एक मार्च से धर्मशाला में तीसरा और नौ मार्च से अहमदाबाद में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। उसके बाद कंगारू टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 17 मार्च को मुंबई में पहला, 19 मार्च को विशाखापट्टनम में दूसरा और 22 मार्च को चेन्नई में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed