PM Modi Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान पीएम मोदी ने जीता दिल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ भी हो गए खुश
भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अहमदाबाद में टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने पहुंचे। इस दौरान दोनों देशों के कप्तानों को सम्मानित किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी का दिल जीत लिया।
विस्तार
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को खास कैप देकर सम्मानित किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने स्टीव स्मिथ को इस खास टेस्ट मैच की कैप दी। स्मिथ और अल्बानीज आपस में व्यस्त थे, तभी पीएम मोदी ने स्टीव स्मिथ को बुलाया और हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी रोहित शर्मा से हाथ मिलाया और चारों ने हाथ ऊपर कर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ताना संबंधों की मिसाल दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस तरह सभी का दिल जीत लिया।
The moment Indian PM Narendra Modi and Australian PM Anthony Albanese present the Test cap to Rohit Sharma & Steve Smith! pic.twitter.com/DYUSkxvzgk
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 9, 2023
इस मैच में खेल शुरू होने से पहले एक खास गाड़ी में दोनों नेताओं ने स्टेडियम का एक चक्कर भी लगाया। इस दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा और दर्शकों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस मैच में टॉस के लिए एक खास सिक्का बनाया गया था, जिसमें दोनों देशों के क्रिकेट से जुड़ी यादों के 75 वर्षों को दिखाया गया था।
Incredible moments 👏👏
— BCCI (@BCCI) March 9, 2023
The Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji and the Honourable Prime Minister of Australia, Mr Anthony Albanese take a lap of honour at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad@narendramodi | @PMOIndia | #TeamIndia | #INDvAUS | @GCAMotera pic.twitter.com/OqvNFzG9MD
टॉस के बाद रवि शास्त्री ने पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम को भारतीय क्रिकेट से जुड़ी खास यादों के बारे में बताया और उसकी तस्वीरें भी दिखाईं। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी यादों के बारे में भी रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को बताया। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को खास आर्टवर्क भेंट की, जिसमें दोनों देशों के 75 साल के क्रिकेट के संबंध दर्शाए गए हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्री राष्ट्रगाम के दौरान अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ रहे। दोनों देशों के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स लगाए गए हैं। होर्डिंग्स पर पंचलाइन "75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट" है। होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है। होर्डिंग्स को न केवल गलियारों, अभ्यास क्षेत्र और अन्य पैदल मार्गों में रखा गया है बल्कि पारंपरिक साइटस्क्रीन के पास भी एक प्रमुख स्थान मिला है।