फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS PM Modi and Anthony Albanese meets players and joins teams for National Anthem in Ahmedabad Test

IND vs AUS Video: दोनों देशों के PM ने मैदान का चक्कर लगाया, कप्तानों को खास कैप दी, राष्ट्रगान में शामिल हुए

Thu, 09 Mar 2023 12:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 12:39 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अहमदाबाद में टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने पहुंचे। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री अपने देश के खिलाड़ियों से मिले और साथ में मैदान का चक्कर भी लगाया। 
 

विज्ञापन
IND vs AUS PM Modi and Anthony Albanese meets players and joins teams for National Anthem in Ahmedabad Test
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला कई मायनों में खास बन चुका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पहले दिन का खेल देखने स्टेडियम पहुंचे हैं और इस मुकाबले को खास बना दिया है। दोनों देशों के नेताओं ने इस मैच में खेल की शुरुआत से पहले अपने देश की टीम के कप्तानों को खास कैप देकर सम्मानित किया। इसके बाद साथ में मैदान पर एक चक्कर लगाया और इसके बाद राष्ट्रगान के समय अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे। 
विज्ञापन


दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में दोनों देशों के नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मधुर और मजबूत संबंधों की मिसाल पेश की। इस मैच में टॉस के लिए एक खास सिक्का बनाया गया था, जिसमें दोनों देशों के क्रिकेट से जुड़ी यादों के 75 वर्षों को दिखाया गया। 
विज्ञापन

मैच के लाइव अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचने के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री आपस में मिले। इसके बाद अपने-अपने देश के कप्तानों को खास कैप दी। इसके बाद एक खास गाड़ी में दोनों नेताओं ने स्टेडियम का एक चक्कर भी लगाया। टॉस के बाद रवि शास्त्री पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बानीज के साथ स्टेडियम की गैलरी में पहुंचे। यहां भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई खास लम्हों को संजोया गया है। रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को इनके बारे में बताया। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए ऐतिहासिक मुकाबलों के बारे में भी रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को बताया।
 

PM Modi Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान पीएम मोदी ने जीता दिल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ भी हो गए खुश


पहले दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान में पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके प्रधानमंत्री भी थे। दोनों देशों के नेताओं ने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और राष्ट्रगान में साथ खड़े रहे। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को खास आर्टवर्क भेंट की, जिसमें दोनों देशों के 75 साल के क्रिकेट के संबंध दर्शाए गए हैं। 
 

IND-AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अहमदाबाद स्टेडियम में मौजूद, राष्ट्रगान के समय भी टीम के साथ रहे

दोनों देशों के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स लगाए गए। होर्डिंग्स पर पंचलाइन "75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट" है। होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है। होर्डिंग्स को न केवल गलियारों, अभ्यास क्षेत्र और अन्य पैदल मार्गों में रखा गया है बल्कि पारंपरिक साइटस्क्रीन के पास भी एक प्रमुख स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed