{"_id":"6329ef12f2e1b82cd7635d0b","slug":"ind-vs-aus-pca-renames-stands-at-mohali-stadium-after-harbhajan-singh-and-yuvraj-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: युवराज और हरभजन के नाम पर मोहाली में किया गया स्टैंड का अनावरण, सीएम भगवंत मान ने किया उद्घाटन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: युवराज और हरभजन के नाम पर मोहाली में किया गया स्टैंड का अनावरण, सीएम भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Tue, 20 Sep 2022 10:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:19 PM IST
सार
हरभजन ने भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 711 विकेट अपने नाम किए। युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैच खेले। उन्होंने तीनों प्रारूपों में 148 विकेट लेने के अलावा 11,778 रन भी बनाए हैं।
विज्ञापन
हरभजन सिंह और युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) को तीन साल बाद टी20 मैचों की मेजबानी करने का मौका मिला। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पीसीए ने इस मौके को खास अंदाज में यादगार बनाया। उसने मुकाबले से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और हरभजन सिंह के नाम पर स्टैंड का नाम रखा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया।
अनावरण समारोह के दौरान युवराज और हरभजन साथ दिखाई दिए। युवराज मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ नजर आए। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने प्रसिद्ध टेरेस ब्लॉक का नाम बदला। हरभजन ने भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 711 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
इसी तरह स्टेडियम के उत्तरी पवेलियन का नाम युवराज सिंह के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैच खेले। युवराज ने तीनों प्रारूपों में 148 विकेट लेने के अलावा 11,778 रन भी बनाए हैं। दोनों पंजाब के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के लिए हीरो रहे हैं और प्रशंसकों के साथ-साथ खिलाड़ी भी इन दो क्रिकेटरों के नाम पर स्टैंड देखकर प्रेरित होंगे। मोहाली का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 1994 में बना था। इसका नाम पीसीए और बीसीसीआई के पूर्व अधिकारी आईएस बिंद्रा के नाम पर रखा गया है।
टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 71 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में हार्दिक ने सात चौके और पांच छक्के लगाए। हार्दिक ने 20वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 67 रन बनाए। आखिर में हार्दिक और हर्षल पटेल ने 11 गेंदों में 32 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। केएल राहुल ने 55 और सूर्यकुमार यादव ने 46 रन की पारी खेली।