{"_id":"64129313bd024314b7077405","slug":"ind-vs-aus-odi-match-and-series-record-in-india-and-overall-australia-dominated-team-india-2023-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: भारत में पांच वनडे सीरीज जीत चुका है ऑस्ट्रेलिया, पांच साल पहले जीती आखिरी सीरीज, देखें रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: भारत में पांच वनडे सीरीज जीत चुका है ऑस्ट्रेलिया, पांच साल पहले जीती आखिरी सीरीज, देखें रिकॉर्ड
Thu, 16 Mar 2023 09:29 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 16 Mar 2023 09:29 AM IST
सार
विश्वकप को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। फिर उसकी कमान भी स्टीव स्मिथ के हाथों है, जो अलग तरह की कप्तानी के लिए जाने जाते हैं, जिसका उदाहरण उन्होंने हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में दिखाया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट क्रिकेट में भारतीय पिचों पर 2004 के बाद से सफलता नहीं मिली है। इसके उलट वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय मैदान खूब रास आते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से भारतीय जमीन पर पांच वनडे सीरीज जीती हैं और इतनी ही सीरीज में भारत को भी सफलता मिली है। 2019-20 में दोनों देशों के बीच भारत में खेली गई अंतिम वनडे सीरीज जरूर टीम इंडिया ने 2-1 से जीती है, लेकिन 2018-19 की भारत में हुई सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीता था। ऐसे में दोनों देशों के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
सीरीज से शुरू होंगी विश्वकप की तैयारियां
यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए भारत में इस साल होने वाले वनडे विश्वकप की तैयारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों ही टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। विश्वकप को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। फिर उसकी कमान भी स्टीव स्मिथ के हाथों है, जो अलग तरह की कप्तानी के लिए जाने जाते हैं, जिसका उदाहरण उन्होंने हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में दिखाया।

स्विच हिट शॉट खेलते मैक्सवेल
- फोटो : twitter@cricketcomau
ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा सीमित ओवर के विशेषज्ञों का साथ
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 13 वनडे सीरीज आयोजित हुई हैं, जिसमें सात में ऑस्ट्रेलिया को सफलता मिली है, जबकि छह में भारत जीता है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को सीमित ओवरों के विशेषज्ञ क्रिकेटरों ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा, मिचेल मार्श की भी सेवाएं मिलने जा रही हैं। ये सभी भारतीय पिचों से आईपीएल में खेलने के कारण बखूबी वाकिफ हैं। आईपीएल के कारण टेस्ट सीरीज के मुकाबले वनडे सीरीज में भारतीय टीम को ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा।
हार्दिक पहले वनडे में संभालेंगे कमान
भारतीय टीम को मुंबई में होने वाले पहले वनडे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की पारिवारिक कारणों के चलते सेवाएं नहीं मिलेगीं। उनकी गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या कप्तानी करेंगे। लंबे समय बाद ऐसा होगा जब इस सीरीज में सभी प्रमुख भारतीय खिलाड़ी एकसाथ उतरेंगे। हालांकि चोटिल जसप्रीत बुमराह की टीम को कमी खलेगी। सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा की मौजूदगी में यह टीम बिल्कुल अलग होगी।

हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप-चहल को रहेगे मौके का इंतजार
बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंडबाई कप्तान हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन ने नेट पर अभ्यास किया। इनके अलावा कुलचा के नाम से मशहूर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने भी गेंदबाजी की। 2019 के विश्वकप में सभी की जुबां पर इस जोड़ी का नाम था, लेकिन उसके बाद से दोनों संघर्ष कर रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि दोनों को इस सीरीज में मौका मिलता है या नहीं। दोनों को अंतिम एकादश के लिए रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर से संघर्ष करना होगा।
श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से बाहर हुए
टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बुधवार को पुष्टि की कि श्रेयस अय्यर चोट के चलते तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें अहमदाबाद टेस्ट में पीठ में समस्या हुई थी। वह इस टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे। उनके आईपीएल में खेलने की भी संभावना नहीं है। श्रेयस इस वक्त बंगलूरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं।