फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Kuldeep Yadav released from team before fourth T20 against Australia Know reason

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 से पहले कुलदीप यादव टीम से 'रिलीज', वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 02 Nov 2025 09:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Nov 2025 09:32 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, 'भारतीय टीम प्रबंधन ने कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया में चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से रिलीज करने का अनुरोध किया है ताकि वह बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए सीरीज में भाग ले सकें।'

विज्ञापन
IND vs AUS: Kuldeep Yadav released from team before  fourth T20 against Australia Know reason
कुलदीप यादव - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले से स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया गया। टीम प्रबंधन ने उन्हें छह नवंबर से बंगलूरू में भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए टी20 टीम से रिलीज किया।
विज्ञापन

बोर्ड का बयान
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, 'भारतीय टीम प्रबंधन ने कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया में चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से रिलीज करने का अनुरोध किया है ताकि वह बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए सीरीज में भाग ले सकें।' दूसरा चार दिवसीय मैच छह नवंबर से शुरू होगा। बोर्ड ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए कुलदीप को लाल गेंद से खेलने का मौका देने के लिए यह फैसला लिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत कर रहे अगुवाई
रविवार को ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पांच विकेट से जीत के बाद पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। ऋषभ पंत भारत ए टीम के कप्तान हैं और उन्होंने पहले चार दिवसीय मैच में 90 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन

चौथे और पांचवें टी20 मैच के लिए भारत की अपडेटेड टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए की अपडेटेड टीम 

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उप कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और कुलदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed