फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Kohli kl Rahul pair broke 24 years old record Virat overtakes Sachin Tendulkar Records world cup

IND vs AUS Records: कोहली-राहुल की जोड़ी ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में सचिन से आगे निकले विराट

Sun, 08 Oct 2023 10:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 08 Oct 2023 10:43 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो रन पर भारत के तीन विकेट गिर गए। रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता नहीं खोल पाए। यहां से कोहली और राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन
IND vs AUS Kohli kl Rahul pair broke 24 years old record Virat overtakes Sachin Tendulkar Records world cup
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने वनडे विश्व कप में जीत के साथ आगाज किया है। उसने रविवार (आठ अक्तूबर) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया की जीत के हीरो केएल राहुल और विराट कोहली रहे। दोनों ने मुश्किल परिस्थितियों में पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। राहुल 115 गेंद पर 97 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कोहली ने 85 रन बनाए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू टीम को 49.3 ओवर में 199 रन पर समेट दिया। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने जब टीम इंडिया उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। दो रन पर भारत के तीन विकेट गिर गए। रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता नहीं खोल पाए। यहां से कोहली और राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs AUS Kohli kl Rahul pair broke 24 years old record Virat overtakes Sachin Tendulkar Records world cup
विराट कोहली और लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली-राहुल ने बनाया यह रिकॉर्ड
कोहली और राहुल की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई। दोनों ने अजय जडेजा और रॉबिन सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जडेजा और रॉबिन ने 1999 में 141 रन की साझेदारी की थी। वहीं, 2019 में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 127 रन जोड़े थे।

कंबाली-सिद्धू से आगे निकले कोहली-राहुल
विश्व कप में चौथे विकेट के लिए कोहली और राहुल ने भारत के लिए दूसरी बड़ी साझेदारी की। दोनों ने विनोद कांबली और नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ दिया। कांबली और सिद्धू ने 1996 में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ 142 रन की साझेदारी की थी। विश्व कप में भारत के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के नाम दर्ज है। धोनी और रैना ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑकलैंड में नाबाद 196 रन जोड़े थे।
विज्ञापन

IND vs AUS Kohli kl Rahul pair broke 24 years old record Virat overtakes Sachin Tendulkar Records world cup
virat kohli, kl rahul - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
कोहली आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट (वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली के 64 पारियों में 2785 रन हो गए हैं। वहीं, तेंदुलकर के 58 पारियों में 2719 रन हैं।

आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
बल्लेबाज पारी रन
विराट कोहली 64 2785
सचिन तेंदुलकर 58 2719
रोहित शर्मा 64 2422
युवराज सिंह 62 1707
सौरव गांगुली 32 1671
विज्ञापन

IND vs AUS Kohli kl Rahul pair broke 24 years old record Virat overtakes Sachin Tendulkar Records world cup
विराट कोहली और लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली का स्पेशल अर्धशतक
विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह पहला अवसर है जब कोहली ने 50 से ज्यादा रन बनाए और टीम इंडिया को जीत मिली। इससे पहले एक बार ही उन्होंने विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते समय 50 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन टीम को हार मिली थी। विराट ने 2019 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 66 रन बनाए थे। उनका वह अर्धशतक बेकार चला गया था।

विश्व कप में भारत के पहले मैच में कोहली का रिकॉर्ड
साल खिलाफ गेंद रन
2011 बांग्लादेश 83 100*
2015 पाकिस्तान 126 107
2019 दक्षिण अफ्रीका 34 18
2023 ऑस्ट्रेलिया 116 85

IND vs AUS Kohli kl Rahul pair broke 24 years old record Virat overtakes Sachin Tendulkar Records world cup
मिचेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार्क ने मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया
मिचेल स्टार्क ने मैच में ईशान किशन को आउट कर विश्व कप में अपना 50वां विकेट पूरा किया। वह सबसे कम गेंदों पर 50 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए। स्टार्क ने इसके लिए 941 गेंद किए। वहीं, लसिथ मलिंगा ने 1187 गेंदों पर 50 विकेट पूरे किए थे। विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व  तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के नाम दर्ज हैं। उन्होंने 71 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 68, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 56 और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने 55 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed