{"_id":"5fd8c710fff9805947453798","slug":"ind-vs-aus-indian-captain-virat-kohli-can-go-past-ponting-and-achieve-a-world-record-in-pink-ball-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, डे-नाइट टेस्ट में खेलनी होगी विराट पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, डे-नाइट टेस्ट में खेलनी होगी विराट पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Dec 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज में बुलंद इरादे के साथ उतरने के लिए तैयार है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जहां ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखना चाहेगी वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली सीरीज का पहला मैच डे-नाइट होगा जो एडिलेड के ओवल मैदान में खेला जाएगा।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
इस मैच में सबकी नजर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर अधिक होगी क्योंकि यह उनके इस साल के दौरे का आखिरी मैच होगा। वे पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पत्नी अनुष्का के साथ समय बिताएंगे। यही कारण है कि भारत को जहां विराट से एक अच्छी पारी की उम्मीद है वहीं ऑस्ट्रेलिया भी उन्हें रोकने का पूरा प्रयास करेगी।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर बात करें विराट कोहली की तो यह मैच उनके लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। उनके पास इस साल शतक लगाने का यह आखिरी मौका होगा। 2008 के बाद यह पहला मौका है जब वे अभी तक इस साल कोई शतक नहीं लगा पाए है। ऐसे में अगर वे एडिलेड में शतक लगा लेते हैं तो इस साल का सूखा खत्म कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कोहली एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं, वे अगर पहले टेस्ट में शतक लगाते हैं तो बतौर कप्तान यह उनका 42वां अंतरराष्ट्रीय शतक होगा। विराट इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे। शतक लगाते ही वे बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।