फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: 'India got gem in cricket', Sunil Gavaskar and Ravi Shastri emotional meeting Nitish Reddy Parents

IND vs AUS: 'आपकी वजह से भारत को क्रिकेट में रत्न मिला', नीतीश के माता-पिता से मिल भावुक हुए गावस्कर-शास्त्री

Sun, 29 Dec 2024 11:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 29 Dec 2024 11:03 AM IST
सार

21 वर्षीय नीतीश के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पहले टेस्ट शतक की बदौलत भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में 369 रन बनाकर मेजबान टीम की बढ़त को 105 रन तक सीमित किया।

विज्ञापन
IND vs AUS: 'India got gem in cricket', Sunil Gavaskar and Ravi Shastri emotional meeting Nitish Reddy Parents
शास्त्री और गावस्कर भावुक हुए - फोटो : Twitter

विस्तार

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी से कहा कि उनके त्याग ने देश को 'क्रिकेट में एक रत्न' खोजने में मदद की है। गावस्कर ने रविवार को नीतीश के माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान वह भावुक भी हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। रवि शास्त्री भी भावुक दिखे थे।
विज्ञापन

21 वर्षीय नीतीश के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पहले टेस्ट शतक की बदौलत भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में 369 रन बनाकर मेजबान टीम की बढ़त को 105 रन तक सीमित किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के 474 रन के जवाब में मेजबान टीम एक समय 221 रन तक सात विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावुक गावस्कर ने मुतयाला से कहा, 'नीतीश की यात्रा में आपने कितने बड़े त्याग किए और आपकी वजह से मेरी आंखों में आंसू हैं। आपकी वजह से भारत को क्रिकेट में एक रत्न मिला है।' इस पर मुतयाला ने गावस्कर का आभार जताया और कहा कि वह इस सफर में उनके साथ रहने वाले और उनकी मदद करने वाले हर इंसान को धन्यवाद कहना चाहते हैं। 
विज्ञापन

इसके बाद नीतीश की भावुक मां ने गावस्कर से कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनका बेटा इतने बड़े मैदान पर खेल रहा है और इतनी बड़ी पारी खेली। मुतयाला ने शनिवार को अपने बेटे को भारत को मुकाबले में बनाए रखने के लिए शानदार शतक बनाते हुए देखा था। वह दर्शक दीर्घा में मौजूद थे और नीतीश जब 90s में थे तो कैमरा लगातार मुतयाला की ओर था। उन्होंने सम्मान के तौर पर गावस्कर के पैर भी छुए।

इससे पहले पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि नीतीश की शानदार पारी देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नीतीश अंततः चौथे दिन सुबह के सत्र में 189 गेंद पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाकर आउट हो गए। शास्त्री ने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया, यही वजह है कि आप और इरफान (कमेंट्री करते हुए) बोल रहे थे और मैं चुप हो गया और मेरी आंखों में आंसू आ गए। मेरी आंखों में इतनी जल्दी (खुशी के) आंसू नहीं आते। मैंने नीतीश की पारी देखने का आनंद लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed