फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Australian captain Pat Cummins said - chance to test team against India before ODI World Cup 2023

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस बोले- विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ उसके घर में खुद काे परखने का मौका

Thu, 21 Sep 2023 08:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Sep 2023 08:20 PM IST
सार

सिराज के बारे में पूछने पर कमिंस ने कहा कि अभी हमने सिराज के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। कमिंस ने बताया कि ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल पाएंगे, जबकि स्मिथ की कलाई में दर्द है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Australian captain Pat Cummins said - chance to test team against India before ODI World Cup 2023
पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप से पहले भारत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज हमारी तैयारी के लिए अहम होगी। यह कहना है ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस का। उन्होंने भारत के खिलाफ मोहाली वनडे से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के साथ तीन मैचों की सीरीज हमें विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अपने आप का परखने के लिए बेहतर साबित होगी। इस सीरीज के जरिये पूरी टीम अपनी शानदार लय में आना चाहेगी।
विज्ञापन

सिराज के बारे में पूछने पर कमिंस ने कहा कि अभी हमने सिराज के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। कमिंस ने बताया कि ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल पाएंगे, जबकि स्मिथ की कलाई में दर्द है। मैक्सवेल और स्मिथ के न खेलने से ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, टीम के पास कई धाकड़ ऑलराउंडर मौजूद हैं। कमिंस उम्मीद कर रहे होंगे कि उनका बल्ला चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ ने कही थी यह बात

IND vs AUS: Australian captain Pat Cummins said - chance to test team against India before ODI World Cup 2023
रोहित ने सूर्यकुमार को लेकर बातचीत की - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इससे पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए मैं पूरी टीम फिट रखना चाहता हूं। विराट और रोहित लगातार मुकाबले खेलते आए हैं। ऐसे में एक-दो मुकाबलों के लिए उन्हें आराम दिया गया। अश्विन के पास गेंदबाजी का बड़ा अनुभव है और इसके साथ ही बल्लेबाजी में नंबर-आठ पर उनका कोई तोड़ नहीं है। द्रविड़ ने कहा कि यह सीरीज अश्विन के लिए कोई ट्रायल नहीं है, बल्कि सिर्फ एक मौका है।
विज्ञापन

वहीं, द्रविड़ ने सूर्यकुमार की भी खूब तारीफ की और कहा कि सूर्या शुरुआती दोनों वनडे में खेलेंगे। भारतीय हेड कोच ने कहा कि सूर्यकुमार वनडे फॉर्मेट में ढल रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उनके बल्ले से एक तूफानी पारी आएगी। सूर्या का बल्ला उम्मीद के मुताबिक वनडे में नहीं चल पाया है। सूर्या ने टी20 में 46.02 की औसत और 172.7 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं, वनडे में उनका औसत 24.41 और स्ट्राइक रेट 99.81 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed