{"_id":"67459c19c4f287cf010d7275","slug":"ind-vs-aus-australia-will-not-make-any-changes-in-team-for-adelaide-test-eye-on-mitchell-marsh-fitness-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड टेस्ट के लिए टीम में बदलाव नहीं करेगा ऑस्ट्रेलिया, मार्श की फिटनेस पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड टेस्ट के लिए टीम में बदलाव नहीं करेगा ऑस्ट्रेलिया, मार्श की फिटनेस पर रहेंगी नजरें
Tue, 26 Nov 2024 03:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:30 PM IST
सार
पिछली 10 टेस्ट पारियों में 13.66 की औसत से ही रन बना सके मार्नस लाबुशेन का बचाव करते हुए कोच मैकडोनाल्ड ने कहा, 'खिलाड़ियों के कैरियर के उतार चढ़ाव पर लगातार बात होती रहती है।'
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कोच और चयनकर्ता एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि पहले टेस्ट में भारत के हाथों 295 रन से हारने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, हरमनमौला मिचेल मार्श की फिटनेस को लेकर चिंताएं हैं। मैकडोनाल्ड ने बताया कि उनकी टीम छह दिसंबर से शुरू हो रहे दिन रात के टेस्ट के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही एडिलेड पहुंचेंगी ताकि अतिरिक्त अभ्यास कर सके।
विज्ञापन
उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'पर्थ टेस्ट के लिए जो लोग चेंज रूम में थे, वही एडिलेड में भी होंगे। बदलाव करने पर हमेशा विचार होता है लेकिन हालात के अनुसार टीम चुनी जाती है।' सितंबर में इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे के बाद से फिटनेस समस्या से जूझ रहे मार्श ने पहले टेस्ट में सिर्फ 17 ओवर डाले और तीन विकेट लिए। मैकडोनाल्ड ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि पहले टेस्ट में उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। हमें उसकी फिटनेस पर नजर रखनी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली 10 टेस्ट पारियों में 13.66 की औसत से ही रन बना सके मार्नस लाबुशेन का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों के कैरियर के उतार चढ़ाव पर लगातार बात होती रहती है। खराब दौर आते हैं लेकिन वह जल्दी ही फॉर्म में लौटेगा। हमें उसकी क्षमता पर यकीन है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसकी हमें जरूरत है।' करारी हार के बावजूद उन्होंने कहा कि टीम का मनोबल मजबूत है। उन्होंने कहा, 'हमें इस हार की जिम्मेदारी लेनी होगी। हम कोचों को भी। इस हार के बावजूद टीम का मनोबल ऊंचा है ।हमारी रणनीति सही थी लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका।'
एडिलेड टेस्ट के लिए संभावित ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का कार्यक्रम
| मैच | दिनांक | स्थान |
|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 22-26 नवंबर | पर्थ |
| दूसरा टेस्ट | 6-10 दिसंबर | एडिलेड |
| तीसरा टेस्ट | 14-18 दिसंबर | ब्रिस्बेन |
| चौथा टेस्ट | 26-30 दिसंबर | मेलबर्न |
| पांचवां टेस्ट | 3-7 जनवरी | सिडनी |