फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Ashwin equals Kumble and breaks Harbhajan Singh big record by taking five wickets

IND vs AUS: अश्विन ने इस मामले में की कुंबले की बराबरी, पांच विकेट लेकर तोड़ दिया हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड

Sat, 11 Feb 2023 02:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: रोहित राज Updated Sat, 11 Feb 2023 02:59 PM IST
सार

भारत के लिए स्पिन गेंदबाजों ने मैच में कमाल किया। रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में दो विकेट लिए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
IND vs AUS Ashwin equals Kumble and breaks Harbhajan Singh big record by taking five wickets
अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार शुरुआत की है। उसने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में विश्व की नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए स्पिन गेंदबाजों ने मैच में कमाल किया। रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में दो विकेट लिए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

अश्विन ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर कई उपलब्धियां हासिल कर ली। उन्होंने टेस्ट की किसी पारी में 31वीं बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन  पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 67 बार ऐसा किया था। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (37), न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली (36), भारत के अनिल कुंबले (35), श्रीलंका के रंगना हेराथ (34) और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (32) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंबले के बराबर पहुंचे अश्विन
अश्विन ने 25 बार घरेलू मैदान पर किसी टेस्ट की पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले (25) की बराबरी कर ली। वह अब हेराथ (26) और मुरलीधरन (45) से पीछे हैं।
विज्ञापन

अश्विन ने वॉर्न को छोड़ा पीछे
अश्विन के घरेलू मैदान पर 320 विकेट हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व शेन वॉर्न को पीछे छोड़ दिया। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया में 319 विकेट लिए थे। इस मामले में अश्विन से आगे कुंबले (350), इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (370), जेम्स एंडरसन (429) और मुरलीधरन (493) हैं।

हरभजन सिंह से निकले आगे
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 19 टेस्ट में 97 विकेट हो गए हैं। अश्विन ने इस मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया। हरभजन ने 18 टेस्ट में 95 विकेट लिए थे। अश्विन से आगे अब सिर्फ अनिल कुंबले ही हैं। कुंबले ने 20 टेस्ट में 111 विकेट लिए थे। सक्रिय खिलाड़ियों में अश्विन से पीछे नाथन लियोन हैं। उन्होंने 23 मैच में 95 विकेट लिए हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 13 टेस्ट में 70 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed