{"_id":"63f5f9b2079c96aa700b3bc1","slug":"ind-vs-aus-after-akash-chopra-amit-mishra-came-in-support-of-kl-rahul-said-he-earned-place-in-team-india-2023-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: आकाश चोपड़ा के बाद राहुल के समर्थन में उतरा यह क्रिकेटर, कहा- उन्होंने मेहनत से टीम में जगह बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: आकाश चोपड़ा के बाद राहुल के समर्थन में उतरा यह क्रिकेटर, कहा- उन्होंने मेहनत से टीम में जगह बनाई
Wed, 22 Feb 2023 04:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 22 Feb 2023 04:47 PM IST
सार
अमित मिश्रा ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा- हर खिलाड़ी के खेलने का तरीका अलग होता है। जितना मैंने राहुल क अपने साथ अभ्यास करते देखा है, वह वास्तव में अपने खेल पर कड़ी मेहनत करते हैं।
विज्ञापन
अमित मिश्रा और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों में खराब बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही है। खराब प्रदर्शन के लिए फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स राहुल की काफी आलोचना कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मिलाकर राहुल 38 रन बना सके हैं।
विज्ञापन
राहुल स्पिन और पेस बॉलिंग दोनों में जूझते दिख रहे हैं। हाल ही में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने राहुल को टीम से बाहर करने की मांग की थी। उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर पक्षपात करने तक का आरोप लगा दिया था। हालांकि, भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने राहुल का समर्थन किया था और वेंकटेश पर हमला बोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने वेंकटेश पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग राहुल को लेकर व्यक्तिगत एजेंडा चला रहे हैं। अब राहुल को अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का भी समर्थन मिला है। अमित मिश्रा ने कहा है कि राहुल को बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्हें सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।
अमित मिश्रा ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा- हर खिलाड़ी के खेलने का तरीका अलग होता है। जितना मैंने राहुल क अपने साथ अभ्यास करते देखा है, वह वास्तव में अपने खेल पर कड़ी मेहनत करते हैं। मैं उन्हें क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दूंगा, जो उनके बारे में कहा जा रहा है उस पर नहीं।
केएल राहुल दिल्ली में भी जल्दी आउट हुए
- फोटो : अमर उजाला
अमित ने कहा- राहुल ने पिछले चार-पांच वर्षों में कड़ी मेहनत की है और टीम में अपनी जगह अर्जित की है। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें अपने खेल पर ध्यान देना जारी रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर आराम भी करना चाहिए। उन्हें बस हर नेट्स सेशन में जाने और अपनी बल्लेबाजी में दो से चार प्रतिशत सुधार करने की जरूरत है।
अमित मिश्रा इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में केएल राहुल के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते दिखेंगे। राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में भी नामित किया गया है। हालांकि, उन्होंने टीम के उप-कप्तान के रूप में अपना स्थान खो दिया है।
शुभमन गिल और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट पारी और 132 रन, जबकि दूसरा टेस्ट छह विकेट से जीता। साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगले टेस्ट में जीत फाइनल में टीम इंडिया की जगह पक्की कर देगा। तीसरा टेस्ट एक मार्च से इंदौर में खेला जाएगा।